——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नाना पाटेकर के निधन पर छत्तीसगढ़ के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, CM और पूर्व CM ने समाजसेवा में दिए योगदान को भी किया याद

रायपुर: October 8, 2026, पद्म श्री पुरस्कार विजेता, मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें गोवा में कार्डियक अरेस...



रायपुर: October 8, 2026, पद्म श्री पुरस्कार विजेता, मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें गोवा में कार्डियक अरेस्ट हुआ था. सीने में तेज दर्द के बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें बचाने की काफी कोशिश की गई लेकिन गुरुवार सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन पर छत्तीसगढ़ के नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी है. मुख्यमंत्री साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिनेमा जगत के साथ उनके समाजसेवा में दिए योगदान को याद किया.

एक्स पर पोस्ट करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने लिखा कि भारतीय सिनेमा और रंगमंच के महान कलाकार, पद्मश्री नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मन को व्यथित करने वाला है. अपने सशक्त अभिनय, बेबाक व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण से नाना पाटेकर जी ने कला जगत में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई. उनका निधन भारतीय कला एवं सिनेमा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा उनके परिवारजनों, प्रशंसकों एवं समस्त कला-जगत को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति.

डॉ. रमन सिंह ने भी बताया अपूरणीय क्षति

सीएम साय ने बताया सहज व्यक्तित्व

सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा कि भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, रंगमंच के विलक्षण कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी पद्म श्री नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय को व्यथित करने वाला है. अपने अद्भुत अभिनय कौशल, सहज व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से उन्होंने कला एवं समाजसेवा, दोनों क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप छोड़ी. उनका निधन कला एवं सिनेमा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उनका योगदान और उनकी स्मृतियां सदैव हमारे बीच जीवित रहेंगी. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों एवं कला-जगत से जुड़े सभी लोगों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति

जल संरक्षण में अहम योगदान- भूपेश बघेल

भूपेश बघेल ने लिखा कि अपने अभिनय में देश की आत्मा और उसकी परेशानियों को जीने वाले महान अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने न केवल सिनेमा में अपने किरदार को बखूबी निभाया बल्कि समाजसेवा के ज़रिए, जल संरक्षण इत्यादि विषयों पर उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा. ईश्वर उनके चाहने वालों को हिम्मत दे. ॐ शांति:

बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत कई नेताओं ने नाना पाटेकर के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त की.

No comments