——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बनोरा में सीएम साय ने किया विद्या मंदिर का लोकार्पण, बोले- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी

अघोरेश्वर भगवान राम की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना; बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद, बच्चों की विज्ञान प्रदर्शनी देखी रायप...




अघोरेश्वर भगवान राम की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना; बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद, बच्चों की विज्ञान प्रदर्शनी देखी

रायपुर, 18 सितंबर 2026। अघोरेश्वर भगवान राम के अवतरण दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को रायगढ़ जिले के बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ पहुंचे। उन्होंने अघोरेश्वर भगवान राम की प्रतिमा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम से भेंट कर आशीर्वाद लिया और आश्रम की परंपरा के अनुरूप पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर के नए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करने के साथ विद्यार्थियों की विज्ञान प्रदर्शनी देखी और उनके वैज्ञानिक मॉडल व नवाचारों की सराहना की।

सेवा और शिक्षा की परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा

समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि अघोरेश्वर भगवान राम का जीवन मानव सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा। बनोरा अघोर गुरु पीठ इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य और नेत्र शिविर, जरूरतमंदों की सहायता और दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने जैसे कार्य आश्रम की सेवा गतिविधियों का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि नया विद्या मंदिर इसी सेवा यात्रा में शिक्षा का महत्वपूर्ण विस्तार है। आधुनिक सुविधाओं से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, संवेदनशीलता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान और तकनीक के इस दौर में बच्चों को आधुनिक संसाधनों के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलना चाहिए। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के मॉडल उनकी जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को दर्शाते हैं।

परिवार का भी रहा है आश्रम से पुराना जुड़ाव

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अघोरेश्वर भगवान राम और बनोरा आश्रम से उनके परिवार का पुराना आत्मीय संबंध रहा है। उनके बड़े पिताजी स्वर्गीय केदारनाथ साय, अघोरेश्वर भगवान राम के परम शिष्य थे। बचपन से ही परिवार में उनके प्रति श्रद्धा और सेवा-दर्शन का वातावरण रहा। उन्होंने बाबा प्रियदर्शी राम के प्रति भी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से उनका स्नेह और मार्गदर्शन मिलता रहा है।

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कहा कि बनोरा आश्रम आध्यात्मिक साधना के साथ शिक्षा, चिकित्सा और मानव सेवा का भी केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि नए विद्यालय भवन से सेवा परंपरा को शिक्षा का एक और सशक्त आयाम मिला है।

8 एकड़ में एक लाख वर्गफीट का परिसर

अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर का नया परिसर करीब 8 एकड़ में विकसित किया गया है। लगभग एक लाख वर्गफीट में बने जी+2 भवन में 41 कक्षाएं, 9 आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और स्मार्ट क्लास की सुविधा है। नर्सरी के बच्चों के लिए खेल सामग्री और गतिविधि आधारित शिक्षण की व्यवस्था भी की गई है।

विद्यालय में 32 शिक्षक और 14 कार्यालयीन कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है। नया परिसर आधुनिक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के अनुशासन, संस्कार और सर्वांगीण विकास के लिए तैयार किया गया है।

इस अवसर पर सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसएसपी शशिमोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ट्रस्ट के पदाधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और श्रद्धालु मौजूद रहे।


No comments