मंत्री टंक राम वर्मा बोले- आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में बनेगा मील का पत्थर रायपुर, 18 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति क्...
मंत्री टंक राम वर्मा बोले- आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में बनेगा मील का पत्थर
रायपुर, 18 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों के विद्यार्थियों का अंग्रेजी संचार कौशल मजबूत करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग 90 घंटे का विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ और जनजातीय अंचलों के युवाओं की अंग्रेजी में बातचीत और विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने की झिझक दूर करना है, ताकि उन्हें रोजगार और उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें।
उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने इसे युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजना का लाभ अनुसूचित जनजाति वर्ग के सभी पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचे।
कॉलेजों में होगा प्रशिक्षण
पाठ्यक्रम प्रदेश के अनुसूचित जनजातीय क्षेत्रों के महाविद्यालयों में संचालित किया जाएगा। इसके संचालन और निगरानी के लिए राज्य-स्तरीय अंग्रेजी सम्प्रेषण पाठ्यक्रम कार्यपालन समिति गठित की गई है।
राष्ट्रीय गुणवत्ता सुधार एवं गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय के माध्यम से योजना को लागू किया जाएगा।
चरणबद्ध क्रियान्वयन की तैयारी
पाठ्यक्रम की गुणवत्ता और प्रभावी निगरानी के लिए आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में राज्य-स्तरीय अनुवीक्षण समिति की बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशिक्षण के चरणबद्ध क्रियान्वयन, संचालन और निगरानी की रूपरेखा पर चर्चा की।
विभाग का लक्ष्य जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं को अंग्रेजी संचार के साथ आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धी क्षमताओं से मजबूत करना है।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments