पुराने पोर्टल पर 30 सितंबर तक जारी निविदाएं 31 मार्च तक निपटेंगी रायपुर, 18 सितंबर 2026। लोक निर्माण विभाग में 1 अक्टूबर से नई ई-टेंडरिंग...
पुराने पोर्टल पर 30 सितंबर तक जारी निविदाएं 31 मार्च तक निपटेंगी
रायपुर, 18 सितंबर 2026। लोक निर्माण विभाग में 1 अक्टूबर से नई ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू होगी। इसके बाद विभाग की सभी नई निविदाएं Government e-Procurement-NIC (GePNIC) पोर्टल पर ही जारी होंगी। टेंडर बनाने, प्रकाशित करने, बिड प्राप्त करने से लेकर तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन इसी पोर्टल पर होगी।
नई निविदाओं में भाग लेने वाले ठेकेदारों के लिए GePNIC पर एनरोलमेंट अनिवार्य किया गया है। प्रमुख अभियंता वीके भतपहरी ने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार संघ के पदाधिकारियों को ठेकेदारों का समय पर पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि नई व्यवस्था शुरू होने पर तकनीकी दिक्कत न आए।
पुराने टेंडर पुराने पोर्टल पर
30 सितंबर तक पुराने ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर प्रकाशित निविदाओं की बिड प्राप्ति, मूल्यांकन, स्वीकृति और अन्य लंबित कार्रवाई 31 मार्च 2027 तक उसी पोर्टल पर पूरी होगी। इसके बाद पुराने पोर्टल पर निविदा संबंधी कार्रवाई बंद कर दी जाएगी।
विभागीय निविदा आमंत्रण अधिकारियों, तकनीकी- वित्तीय मूल्यांकन समिति के सदस्यों और संबंधित कर्मचारियों को यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) की प्रक्रिया भी तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments