——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

रायपुर, 22 सितंबर 2026। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में जनदर्शन लगाकर प्रदेश के विभिन्न क्...



रायपुर, 22 सितंबर 2026। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में जनदर्शन लगाकर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने लोगों से सीधे संवाद कर उनके प्रकरणों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

समय-सीमा में हो शिकायतों का निराकरण

जनदर्शन में दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने विभिन्न समस्याओं और जरूरतों से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर मिले, यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को प्रकरणों पर समय-सीमा के भीतर कार्रवाई करने और जनसमस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी नहीं करने को कहा।

जनता से सीधा संवाद जरूरी

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता की समस्याएं सुनना और उनका समयबद्ध समाधान करना शासन की जिम्मेदारी है। जनदर्शन के माध्यम से नागरिक सीधे अपनी बात रख पा रहे हैं और उनके प्रकरणों पर संबंधित विभागों के जरिए कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

जनदर्शन में नागरिकों ने समस्याओं के साथ विभिन्न सुझाव भी दिए। मंत्री ने कहा कि आमजन के सुझाव शासन की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने में उपयोगी हैं। सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य कर रही है।


No comments