——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

केंद्रीय परियोजनाओं की समीक्षा, फंड के समयबद्ध उपयोग पर जोर

कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग; छत्तीसगढ़ के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की भ...



कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग; छत्तीसगढ़ के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा

रायपुर, 22 सितंबर 2026। केंद्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ उच्च स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और केंद्रीय टास्क फोर्स से जुड़े विषयों की प्रगति की समीक्षा की गई।

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने नया रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने राज्य में चल रही प्रमुख केंद्रीय परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी।

हाईवे, रेलवे और पावर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा

बैठक में राजमार्ग, रेलवे लाइन, पावर ट्रांसमिशन और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। केंद्रीय विभागों के सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्यों में अपनी-अपनी योजनाओं की स्थिति मुख्य सचिवों के साथ साझा की और संबंधित विषयों पर चर्चा की।

फंड का समय पर उपयोग और यूसी भेजने पर जोर

बैठक में केंद्रीय योजनाओं के तहत राज्यों को मिले फंड का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही खर्च की उपयोगिता प्रमाण-पत्र (यूसी) केंद्र सरकार को जल्द भेजने और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की प्रगति की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा करने को लेकर भी चर्चा हुई।

केंद्रीय टास्क फोर्स की बैठक में विभिन्न विभागों के सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्यों में योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति और संबंधित मुद्दों पर मुख्य सचिवों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया।


No comments