——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ ने बढ़ाया कदम

चेन्नई रोड शो में 130 से अधिक टूर ऑपरेटरों ने दिखाई रुचि, तमिल भाषा में पहली बार हुआ छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों का प्रस्तुतीकरण रायपुर, 2 ...



चेन्नई रोड शो में 130 से अधिक टूर ऑपरेटरों ने दिखाई रुचि, तमिल भाषा में पहली बार हुआ छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों का प्रस्तुतीकरण

रायपुर, 2 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के पर्यटन को दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार से जोड़ने और राज्य में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने चेन्नई में ‘छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो’ का आयोजन किया। फिक्की के सहयोग से आयोजित इस रोड शो में चेन्नई के 130 से अधिक ट्रैवल एजेंट और टूर ऑपरेटरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में आयोजित बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) बैठकों में छत्तीसगढ़ और चेन्नई के पर्यटन कारोबारियों के बीच सीधा संवाद हुआ। इससे भविष्य में पर्यटक समूहों को छत्तीसगढ़ भ्रमण पर भेजने और कारोबारी साझेदारी बढ़ाने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।

दक्षिण भारत के बाजार से जुड़ने की पहल

चेन्नई रोड शो में छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों, पर्यटन उत्पादों और निवेश की संभावनाओं को वहां के पर्यटन व्यवसायियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बी2बी बैठकों के माध्यम से दोनों राज्यों के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों को संभावित व्यावसायिक सहयोग और पर्यटक समूहों के आवागमन को लेकर सीधे संवाद का अवसर मिला। कार्यक्रम में चेन्नई के पर्यटन कारोबारियों की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने चेन्नई के पर्यटन व्यवसायियों को छत्तीसगढ़ से जोड़ने और राज्य की पर्यटन संभावनाओं के प्रति प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर पर्यटन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन (आईएएस) तथा छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री सौमिल रंजन चौबे (आईएएस) भी मौजूद रहे। श्री चौबे ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों, पर्यटन उत्पादों और राज्य में उपलब्ध निवेश संभावनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

तमिल भाषा में पहली बार पर्यटन का प्रस्तुतीकरण

रोड शो का विशेष आकर्षण छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और संभावनाओं का पहली बार तमिल भाषा में स्थानीय पर्यटन कारोबारियों के समक्ष प्रभावी प्रस्तुतीकरण रहा। इससे चेन्नई के पर्यटन व्यवसायियों और स्थानीय पर्यटकों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बनाने में मदद मिली।

सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने तमिल और अंग्रेजी भाषा में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और विरासत संपदा की व्यापक संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने राज्य की पर्यटन संपदा को देश के प्रमुख पर्यटन बाजारों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

तमिलनाडु पर्यटन के प्रमुख प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

रोड शो में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की सहायक निदेशक सुश्री एस. पद्मावती, फिक्की छत्तीसगढ़ टूरिज्म कमेटी के चेयरपर्सन एवं फिक्की छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री जसप्रीत सिंह भाटिया, फिक्की तमिलनाडु स्टेट काउंसिल के को-कन्वीनर श्री श्रीहरन बालन तथा तमिलनाडु पर्यटन के निदेशक डॉ. वी.पी. जयसीलन (आईएएस) सहित पर्यटन क्षेत्र के अनेक प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ अधिकारियों ने साझा किया जुड़ाव

रोड शो में छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री के.सी. देवासेनापति और श्री एलेक्स पॉल मेनन भी विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों अधिकारी वर्तमान में चेन्नई में पदस्थ हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ से अपने आत्मीय जुड़ाव और राज्य की पर्यटन संभावनाओं पर विचार साझा किए। उनकी सहभागिता ने आयोजन को भावनात्मक आयाम भी दिया।

चेन्नई रोड शो में पर्यटन क्षेत्र में व्यावसायिक साझेदारी के साथ छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु के बीच सांस्कृतिक निकटता भी दिखाई दी। एक ही मंच पर छत्तीसगढ़ से जुड़े वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पर्यटन विभाग, राज्य के पर्यटन कारोबारियों और चेन्नई के पर्यटन व्यवसायियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बनाया।

बी2बी बैठकों के जरिए दोनों राज्यों के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को संभावित व्यापारिक सहयोग, पर्यटक समूहों के आवागमन और पर्यटन उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर सीधे बातचीत का अवसर मिला। इससे दक्षिण भारतीय बाजार में छत्तीसगढ़ के पर्यटन को नई पहचान और नए कारोबारी अवसर मिलने की उम्मीद बढ़ी है। चेन्नई का यह रोड शो पर्यटन प्रचार से आगे बढ़कर दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार के साथ छत्तीसगढ़ के मजबूत व्यावसायिक और सांस्कृतिक संबंधों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बनकर सामने आया।

No comments