——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दो साल देश में सबसे ज्यादा शुगर रिकवरी, यह किसानों की मेहनत का परिणाम: विजय शर्मा

भोरमदेव शक्कर कारखाने में 28 हजार शेयरधारी किसानों को 30 रुपए किलो में 50 किलो शक्कर वितरण शुरू, किसानों की सुविधा के लिए डोम बनाने की घोषण...



भोरमदेव शक्कर कारखाने में 28 हजार शेयरधारी किसानों को 30 रुपए किलो में 50 किलो शक्कर वितरण शुरू, किसानों की सुविधा के लिए डोम बनाने की घोषणा

कवर्धा, 13 सितंबर 2026। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना लगातार दो वर्षों से देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर रहा है। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने रविवार को कारखाना परिसर में 28 हजार शेयरधारी गन्ना किसानों को 30 रुपए प्रति किलो की रियायती दर पर 50 किलो शक्कर वितरण की शुरुआत की। किसानों को लगातार तीसरे वर्ष यह सुविधा दी जा रही है। इस दौरान उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए कारखाना परिसर में डोम निर्माण की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम वर्चुअल रूप से जुड़े। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 में सर्वोच्च शुगर रिकवरी के लिए नेशनल को-ऑपरेटिव शुगर फेडरेशन, नई दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय स्तर का एफिशिएंसी अवार्ड मिला है।

इस साल 4,686 नए किसान बने शेयरधारी

विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव शक्कर कारखाना किसानों का अपना कारखाना है। इसकी मजबूती किसानों की सहभागिता से ही संभव है। इस वर्ष 4,686 नए किसानों को शेयरधारी बनाया गया है। अब लगभग 28 हजार शेयरधारी किसानों को 30 रुपए प्रति किलो की दर से 50 किलो शक्कर दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि सहकारिता की भावना और किसानों के कारखाने से जुड़ाव का यह महत्वपूर्ण परिणाम है। पिछले वर्ष कारखाने में 2 लाख 55 हजार मीट्रिक टन गन्ने की पेराई हुई थी। इस वर्ष 4 लाख मीट्रिक टन पेराई का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 10 हजार किसानों से गन्ना अनुबंध कराने का लक्ष्य है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कारखाने से अनुबंध कर गन्ना उपलब्ध कराने की अपील की।

दो साल लगातार देश में नंबर-1 रिकवरी

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 में भोरमदेव कारखाने ने देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल की। इसके लिए कारखाने को प्रमाण पत्र भी मिला है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ कारखाने की नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत का परिणाम है। गुणवत्तापूर्ण गन्ना, किसानों का परिश्रम, कारखाना प्रबंधन की कार्यक्षमता और सहकारिता की भावना ने मिलकर कारखाने को नई पहचान दी है।

उन्होंने कहा कि सहकारी समिति की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इससे होने वाला लाभ सभी सदस्यों के बीच साझा होता है। किसानों से कारखाने से जुड़कर शेयरधारी बनने और गन्ना अनुबंध के माध्यम से इसकी गतिविधियों को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने समर्थन मूल्य बोनस बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।

त्योहार के बीच किसानों के घर पहुंचेगी मिठास: नेताम

मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि तीजा और गणेश चतुर्थी के बीच किसानों को रियायती दर पर शक्कर मिलना खुशी की बात है। त्योहारों में प्रसाद और पकवानों के लिए शक्कर की जरूरत होती है, ऐसे में किसानों के घरों तक रियायती शक्कर पहुंचने से त्योहार की खुशियां और बढ़ेंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से किसानों के हित में शक्कर वितरण की व्यवस्था फिर शुरू हुई है। कवर्धा के किसानों की मेहनत ने प्रदेश को नई पहचान दिलाई है। बेहतर गन्ना उत्पादन और शुगर रिकवरी किसानों के परिश्रम का परिणाम है। सरकार गन्ना उत्पादक किसानों को बेहतर सुविधाएं देने, उत्पादन बढ़ाने और बोनस बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास करेगी।

कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाटिल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशीराम धुर्वे सहित जनप्रतिनिधि, किसान और कारखाना से जुड़े लोग उपस्थित रहे।


No comments