——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की रफ्तार तेज, योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन पर जोर

मुख्य सचिव ने डैशबोर्ड के जरिए जिलेवार संतृप्ति की समीक्षा की रायपुर, 16 सितंबर 2026। ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति और हर पात्र परिवा...




मुख्य सचिव ने डैशबोर्ड के जरिए जिलेवार संतृप्ति की समीक्षा की

रायपुर, 16 सितंबर 2026। ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति और हर पात्र परिवार तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति की बुधवार को उच्चस्तरीय समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सुघ्घर छत्तीसगढ़ डैशबोर्ड पर दर्ज योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली।

डैशबोर्ड से होगी योजनाओं की निगरानी

सुघ्घर छत्तीसगढ़ ग्रामीण योजना के तहत राज्य और केंद्र की हितग्राहीमूलक योजनाओं के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए राज्य स्तरीय डैशबोर्ड तैयार किया गया है। इसमें सर्वे के आधार पर चिन्हित हितग्राहियों की सूची दर्ज है।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि डैशबोर्ड में सभी योजनाओं की जिलेवार संतृप्ति की स्पष्ट स्थिति दर्ज हो, ताकि योजनाओं की प्रगति की पारदर्शी निगरानी के साथ पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

किसान से आवास और राशन तक योजनाओं की पड़ताल

बैठक में प्रधानमंत्री किसान योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, राशन कार्ड और मुफ्त राशन वितरण, जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, महतारी वंदन योजना, कौशल विकास कार्यक्रम और प्रधानमंत्री जन-धन योजना समेत अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं की संतृप्ति की समीक्षा की गई।

इसके अलावा गृह मंत्रालय की बैठक के कार्यवाही विवरण के अनुसार संतृप्ति अभियान की प्रगति, ग्रेन्यूल आंकड़े, बस्तर संभाग में योजनाओं के संतृप्तिकरण, नियद नेल्ला नार-2.0 तथा सुघ्घर छत्तीसगढ़ पोर्टल पर राशन कार्ड के आधार पर तैयार हितग्राहियों की सूची की भी गहन समीक्षा की गई।

बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अंकित आनंद, सुशासन एवं अभिसरण तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त सचिव मयंक अग्रवाल सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


No comments