——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नवा रायपुर में स्थानीय निकाय चुनावों पर मंथन, राज्यपाल ने किया 32वें सम्मेलन का शुभारंभ

Chhattisgarh Local Body Election Year Book-2026 का विमोचन; बस्तर में स्थानीय लोकतंत्र की 25 साल की यात्रा पर प्रस्तुति रायपुर, 16 सितंबर 202...




Chhattisgarh Local Body Election Year Book-2026 का विमोचन; बस्तर में स्थानीय लोकतंत्र की 25 साल की यात्रा पर प्रस्तुति

रायपुर, 16 सितंबर 2026। नवा रायपुर अटल नगर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का बुधवार को राज्यपाल रमेन डेका ने शुभारंभ किया। दो दिवसीय सम्मेलन 16 और 17 सितंबर को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की मेजबानी में हो रहा है। इस दौरान देशभर से पहुंचे राज्य निर्वाचन आयुक्त स्थानीय निकाय चुनावों को अधिक पारदर्शी, समावेशी और सहभागी बनाने के मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।

शुभारंभ समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह, स्थायी समिति के अध्यक्ष विजय देव, संयोजक सुधांशु पांडे और मुख्य सचिव विकासशील समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल ने इस मौके पर Chhattisgarh Local Body Election Year Book-2026 के प्रथम संस्करण का विमोचन किया।

बस्तर के स्थानीय लोकतंत्र की यात्रा पर प्रस्तुति

सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की ओर से राज्य गठन के बाद नक्सल प्रभावित बस्तर में पिछले 25 वर्षों में स्थानीय लोकतंत्र की प्रगति पर प्रस्तुति दी गई। आयोग की सचिव शिखा राजपूत तिवारी ने बताया कि भौगोलिक दुर्गमता, घने वन क्षेत्र, सीमित संचार सुविधाओं और लंबे समय तक वामपंथी उग्रवाद की चुनौती के बीच बस्तर में स्थानीय चुनाव कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहा है।

प्रस्तुति में प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बल, निर्वाचन कर्मियों और स्थानीय समुदाय के समन्वय से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के अनुभव साझा किए गए। वर्ष 2025 में राज्यभर में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ कराए जाने तथा बस्तर संभाग में भी चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने का उल्लेख किया गया। इस दौरान किसी स्थान पर पुनर्मतदान की जरूरत नहीं पड़ी।

तकनीक और ईवीएम पर भी चर्चा

सम्मेलन में मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और केरल के राज्य निर्वाचन आयोगों ने चुनाव प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल पर प्रस्तुतियां दीं। इनमें ईवीएम शेयरिंग एवं ट्रैकिंग, पंचायत परिसीमन में तकनीक, चुनावों के डिजिटलीकरण और डिजिटल दौर में चुनाव प्रबंधन जैसे विषय शामिल रहे।

अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, न्यू जर्सी के विशेषज्ञ ने भारत के विभिन्न राज्यों में होने वाले स्थानीय चुनावों का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया। वहीं इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बेंगलुरु के विशेषज्ञों ने ईवीएम की सुरक्षा, तकनीकी विकास और राज्य निर्वाचन आयोगों की जरूरतों के अनुरूप किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी।

No comments