——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

झीरम के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंड, न्याय की जीत : सीएम साय

कहा- झीरम हत्याकांड छत्तीसगढ़ के इतिहास का पीड़ादायक अध्याय, बस्तर अब शांति और विकास की ओर रायपुर, 16 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव ...



कहा- झीरम हत्याकांड छत्तीसगढ़ के इतिहास का पीड़ादायक अध्याय, बस्तर अब शांति और विकास की ओर

रायपुर, 16 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने झीरम घाटी हत्याकांड मामले में दोषी पाए गए सभी 10 माओवादियों को जगदलपुर एनआईए कोर्ट द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने को न्याय की जीत बताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि झीरम घाटी का बर्बर हत्याकांड छत्तीसगढ़ के इतिहास का ऐसा पीड़ादायक अध्याय है, जिसकी कटु स्मृतियां लंबे समय तक पीड़ा देती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि इस जघन्य हिंसा में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, सुरक्षाकर्मियों और आम नागरिकों की जान गई। मामले की जांच को अंजाम तक पहुंचाने के लिए एनआईए की भूमिका की भी सराहना की जानी चाहिए।

बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का नया दौर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सशस्त्र माओवाद के चंगुल से मुक्त हुआ है। दशकों तक माओवादी हिंसा झेलने वाला बस्तर अब शांति, विश्वास और विकास के नए युग की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की लाश पर राजनीति करने वालों और आतंक को बौद्धिक एवं वैचारिक समर्थन देने वालों के लिए भी यह आत्मचिंतन का अवसर है। किसी भी आतंक को निहित स्वार्थ के चलते प्रश्रय देने का परिणाम अंततः विनाशकारी होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र और संविधान के विरुद्ध हिंसा करने वाला आतंक किसी विचार या क्षेत्र की सीमा नहीं मानता। उन्होंने ऐसे लोगों से अपनी गतिविधियों से बाज आने की अपील की।

मुख्यमंत्री साय ने झीरम घाटी हमले में प्राण गंवाने वाले सभी दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments