——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

श्रमिकों के बच्चों ने भरी बड़े स्कूलों की उड़ान

राजमिस्त्री और रेजा-कुली के मेधावी बच्चों का बड़े आवासीय स्कूलों में चयन, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से कक्षा 6वीं से 12वीं तक मुफ्त पढ़ाई ...



राजमिस्त्री और रेजा-कुली के मेधावी बच्चों का बड़े आवासीय स्कूलों में चयन, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से कक्षा 6वीं से 12वीं तक मुफ्त पढ़ाई

रायपुर, 20 सितंबर 2026। जिन श्रमिक परिवारों के लिए बड़े निजी आवासीय स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना कभी सिर्फ सपना था, अब उनके बच्चे उन्हीं स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना ने नारायणपुर के पंजीकृत श्रमिकों के मेधावी बच्चों के लिए कक्षा 6वीं से 12वीं तक नि:शुल्क आवासीय शिक्षा का रास्ता खोल दिया है।

ग्राम खरगांव के राजमिस्त्री रामधर दुग्गा के बेटे साहिल दुग्गा का चयन रायपुर के प्रतिष्ठित राजकुमार कॉलेज में हुआ है। बेटे के चयन से उत्साहित रामधर कहते हैं कि श्रमिक परिवार के लिए ऐसे बड़े स्कूल में बच्चे को पढ़ाने की कल्पना आसान नहीं थी। सरकारी योजना ने यह सपना साकार कर दिया।

इसी तरह नारायणपुर के जगदीश मंदिर वार्ड की रेजा-कुली डिगेश्वरी जैन की बेटी तेजल जैन का चयन दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), राजनांदगांव में नि:शुल्क अध्ययन के लिए हुआ है।

दूरस्थ ओरछा तहसील के ग्राम कुतुल की रेजा-कुली गणेशिया उसेंडी की बेटी दिप्ती उसेंडी और ग्राम बाकुलवाही के दयाल सिंह पात्र की बेटी पूर्वी पात्र का चयन संस्कार द गुरुकुल, बस्तर में हुआ है। वहीं ग्राम बोरण्ड निवासी बेनु राम राना के बेटे हिमांशु राना को कृष्णा एजुकेशन सोसायटी, भिलाई में रहकर पढ़ने का अवसर मिला है।

बड़े स्कूल, बड़ा सपना

योजना का लाभ केवल मुफ्त पढ़ाई तक सीमित नहीं है। आवासीय स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलने से दूरस्थ और आदिवासी अंचलों के बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे की पढ़ाई के लिए बेहतर अवसर मिल रहे हैं। आर्थिक संसाधनों की कमी अब इन बच्चों की शिक्षा के रास्ते में बाधा नहीं बन रही है।

हितग्राही परिवारों ने योजना के लिए श्रम विभाग के प्रति आभार जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का धन्यवाद किया है। नारायणपुर के इन बच्चों का चयन श्रमिक परिवारों में शिक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीद को नई मजबूती दे रहा है।


No comments