——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राज्य सम्मान 2026 के लिए 5 अक्टूबर तक आवेदन

साहित्य से सिनेमा तक 13 क्षेत्रों में मिलेगा सम्मान, राज्योत्सव के अलंकरण समारोह में चुनी प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित रायपुर, 20 सितं...



साहित्य से सिनेमा तक 13 क्षेत्रों में मिलेगा सम्मान, राज्योत्सव के अलंकरण समारोह में चुनी प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

रायपुर, 20 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग ने कला, साहित्य, लोक परंपरा, संगीत, नृत्य, रंगमंच, सिनेमा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं से राज्य सम्मान 2026 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। विभाग की ओर से 12 राज्य स्तरीय सम्मान और एक राष्ट्रीय सम्मान के लिए निर्धारित प्रारूप में 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन मंगाए गए हैं। चयनित प्रतिभाओं को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 के राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

आवेदकों को निर्धारित प्रारूप में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, आयु, प्रस्तावक का विवरण और अपनी उपलब्धियों का संक्षिप्त ब्यौरा देना होगा। पूर्व में मिले अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के सम्मान व पुरस्कारों की जानकारी भी आवेदन में देनी होगी। शासकीय सेवा में कार्यरत आवेदकों को सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त अनुमति पत्र संलग्न करना होगा।

साहित्य से लोककला और रंगकर्म तक

इस वर्ष विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए अलग-अलग सम्मान दिए जाएंगे। इनमें पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान हिंदी साहित्य, दाऊ मंदराजी सम्मान लोक नाट्य एवं लोक शिल्प और चक्रधर सम्मान शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के लिए शामिल हैं।

देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार लोक नृत्य, लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार आंचलिक साहित्य एवं लोक कविता तथा हबीब तनवीर सम्मान समकालीन रंगकर्म के लिए दिया जाएगा। हबीब तनवीर सम्मान में छत्तीसगढ़ी, हिंदी और अन्य भाषाओं के नाटक शामिल हैं।

इसके अलावा देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार पंथी नृत्य, लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान छत्तीसगढ़ी लोकगीत और खुमान साव सम्मान छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के क्षेत्र में प्रदान किया जाएगा।

सिनेमा और पंडवानी के लिए भी सम्मान

सिनेमा के क्षेत्र में किशोर साहू सम्मान हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय और पटकथा निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा। किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन के क्षेत्र में प्रदान किया जाएगा।

डॉ. तीजन बाई राज्य सम्मान पंडवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा। वहीं छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान देश के बाहर रहकर सामाजिक कल्याण, मानव संसाधन विकास, कला, साहित्य या आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अप्रवासी भारतीयों को प्रदान किया जाएगा।

उपलब्धि और दीर्घ साधना होगी आधार

सम्मान के लिए चयन संबंधित क्षेत्र में प्रतिभा, उपलब्धि, योगदान और दीर्घ साधना को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य प्रदेश की लोक परंपराओं, साहित्य, संगीत, नृत्य, रंगमंच और सिनेमा में लंबे समय से योगदान दे रही प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर पहचान और सम्मान देना है।

यहां भेजें आवेदन

पात्र कलाकार, साहित्यकार, सांस्कृतिक कर्मी और अन्य प्रतिभाएं निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ 5 अक्टूबर 2026 तक पंजीकृत डाक से आवेदन भेज सकते हैं।

पता:
संचालक, संस्कृति एवं राजभाषा
द्वितीय तल, व्यावसायिक परिसर, सेक्टर-27,
नवा रायपुर अटल नगर, छत्तीसगढ़

सम्मान की नियमावली और आवेदन का निर्धारित प्रारूप संस्कृति विभाग की वेबसाइट www.cgculture.in पर उपलब्ध है।


No comments