——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नेवता भोज में दिखी सामाजिक समरसता, बैगा पुजारी से अफसर तक एक पंगत में

सेवा संकल्प अभियान के तहत पेंड्रा में सामूहिक भोज, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणों ने साथ बैठकर किया भोजन रायपुर, 23 सितंबर। सेवा संकल्प...



सेवा संकल्प अभियान के तहत पेंड्रा में सामूहिक भोज, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणों ने साथ बैठकर किया भोजन

रायपुर, 23 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सामाजिक समरसता और सहभागिता का संदेश देने के लिए ‘नेवता भोज’ आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत मल्टीपर्पस स्कूल पेंड्रा के असेंबली हॉल में हुए आयोजन में आयुर्वेद दिवस के स्वास्थ्य शिविर एवं कार्यशाला में शामिल बैगा पुजारियों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने एक साथ बैठकर भोजन किया।

एक ही पंगत में सभी वर्गों के लोगों के भोजन करने से सामाजिक समानता, अपनत्व और आपसी संवाद का संदेश सामने आया। आयोजन ने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच दूरी कम करने और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने का अवसर दिया।

कार्यक्रम में विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी, वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, बैगा पुजारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

सामूहिक भोज बना संवाद का माध्यम

नेवता भोज की खासियत यह रही कि जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, बैगा पुजारी और ग्रामीण बिना किसी भेदभाव के एक साथ बैठे। इससे न केवल सामुदायिक भावना मजबूत हुई, बल्कि विभिन्न वर्गों के बीच सीधे संवाद और आत्मीयता का वातावरण भी बना।

बैगा पुजारियों और ग्रामीणों की सहभागिता ने आयोजन को स्थानीय सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भ से जोड़ा। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ उनके एक साथ भोजन करने से सामाजिक जुड़ाव और आपसी विश्वास को बढ़ावा देने का संदेश गया।

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आयोजित नेवता भोज का उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता की भावना को बढ़ाना है। सेवा संकल्प अभियान के साथ हुए इस आयोजन ने सामूहिक सहभागिता के जरिए समानता, सम्मान और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।


No comments