——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

एशियन गेम्स में सोना जीतने वाली संजू देवी से अरुण साव ने की बात, दी बधाई

रायपुर, 27 सितंबर। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय...



रायपुर, 27 सितंबर। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य संजू देवी से वीडियो कॉल पर बात कर उन्हें बधाई दी।

साव ने कहा कि संजू ने देश के साथ छत्तीसगढ़ का भी मान बढ़ाया है। उनकी मेहनत, संघर्ष और खेल के प्रति जुनून प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने संजू को भविष्य में भी शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

संजू देवी ने खेल में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए राज्य सरकार और खेल विभाग से मिले सहयोग व प्रोत्साहन के लिए आभार जताया।

कोरबा की संजू देवी बिलासपुर के बहतराई खेल अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं और भारतीय कबड्डी टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। भारत के लिए खेलते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया है। इससे पहले वह कबड्डी विश्व कप और एशियन चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम की विजेता अभियान का हिस्सा रह चुकी हैं।


No comments