——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सेवा संकल्प में अबूझमाड़ पहुंचे केदार कश्यप, बच्चों की प्रतिभा देखी

ओरछा के आवासीय स्कूलों में विद्यार्थियों से संवाद; नारी शक्ति, सेना के शौर्य और विकसित भारत पर बच्चों की पेंटिंग देखी रायपुर, 18 सितंबर 20...




ओरछा के आवासीय स्कूलों में विद्यार्थियों से संवाद; नारी शक्ति, सेना के शौर्य और विकसित भारत पर बच्चों की पेंटिंग देखी

रायपुर, 18 सितंबर 2026। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत अबूझमाड़ के ओरछा पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के आवासीय विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यार्थियों से बातचीत की और पढ़ाई के साथ स्कूलों में उपलब्ध आवासीय व शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली।

बच्चों की पेंटिंग देखकर सराहना की

कश्यप ने पीएमश्री पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों की लगाई चित्र प्रदर्शनी देखी। बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्होंने उन्हें चॉकलेट भी बांटी। इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

छात्राओं ने नारी शक्ति, सेना का शौर्य, विकसित भारत, डिजिटल इंडिया और नक्सलवाद के खिलाफ भारत जैसे विषयों को चित्रों में उकेरा था। मंत्री ने छात्राओं की जागरूकता, कल्पनाशीलता और प्रतिभा की सराहना की।

कश्यप ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा सामने लाने के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति जागरूक होने का अवसर दे रहा है। उन्होंने 5 नवंबर को अपने जन्मदिन पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, ओरछा के बच्चों के लिए अपनी ओर से ‘न्योता भोज’ आयोजित कराने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, जनपद अध्यक्ष नरेश कोर्राम, उपाध्यक्ष मगडू राम नूरेटी, जिला पंचायत सीईओ समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।


No comments