मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे अध्यक्षता रायपुर, 16 सितंबर। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अव...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे अध्यक्षता
रायपुर, 16 सितंबर। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर को राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन होगा। सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में दोपहर 12 बजे से होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
निर्माण, उद्योग, कृषि, सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में मेहनत और कौशल से प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले श्रमिक महासम्मेलन के केंद्र में रहेंगे। विश्वकर्मा जयंती श्रम, कौशल, निर्माण और सृजन की शक्ति का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे में यह आयोजन श्रमिकों के योगदान और श्रम के सम्मान को रेखांकित करेगा।
कई मंत्री और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
महासम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्री केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इनके अलावा मंत्री रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, डॉ. रामप्रताप सिंह, योगेश दत्त मिश्रा और किशोर महानंद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।
महापौर मीनल चौबे और जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल की भी कार्यक्रम में सहभागिता रहेगी।
महासम्मेलन के जरिए श्रमिकों के परिश्रम, कौशल और प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी। आयोजन में श्रम शक्ति के महत्व और श्रमिक कल्याण से जुड़े संदेश को भी प्रमुखता दी जाएगी।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments