——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

श्रमिकों के उत्कृष्ट काम पर मिलेगा 2 लाख का ‘श्रम यशस्वी पुरस्कार’

सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित कार्य संस्कृति के लिए बेहतर काम करने वाले श्रमिक व संस्थाएं 5 अक्टूबर तक कर सकेंगी आवेदन रायपुर, 16 सितंबर।...



सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित कार्य संस्कृति के लिए बेहतर काम करने वाले श्रमिक व संस्थाएं 5 अक्टूबर तक कर सकेंगी आवेदन

रायपुर, 16 सितंबर। श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों और संस्थाओं को छत्तीसगढ़ शासन सम्मानित करेगा। श्रम विभाग ने स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित श्रमिक या संस्था को 2 लाख रुपए की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

यह पुरस्कार 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच श्रम के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को दिया जाएगा। खासतौर पर ऐसे श्रमिकों और संस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने मजदूरों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए प्रभावी कदम उठाए हों और जिनके प्रयासों से पूरे वर्ष कोई गंभीर दुर्घटना नहीं हुई हो।

सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने वालों को भी सम्मान

कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों के प्रचार-प्रसार, सुरक्षित कार्य वातावरण विकसित करने और श्रमिकों की सुरक्षा के लिए उल्लेखनीय प्रयास करने वाले भी पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। ऐसे कार्य, जिनसे श्रम जगत में छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित हुआ हो, उन्हें भी चयन में महत्व दिया जाएगा।

5 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन

पात्र श्रमिक और संस्थाएं 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन श्रम विभाग की वेबसाइट shramevjayate.cg.gov.in/alankaran.aspx पर किया जा सकता है। इसी वेबसाइट से पुरस्कार के नियम, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवेदन पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे।

‘श्रम यशस्वी पुरस्कार’ के जरिए श्रमिक सुरक्षा, उत्कृष्ट कार्य और सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। पुरस्कार से ऐसे श्रमिकों और संस्थाओं को सार्वजनिक पहचान मिलेगी, जो कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को मजबूत करने और श्रमिकों के स्वास्थ्य व कल्याण के लिए बेहतर काम कर रहे हैं।


No comments