——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की समीक्षा: सेवा संकल्प अभियान में दिखेगी जनभागीदारी, निकायों को मिला जिम्मा

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान; योजनाओं के लाभार्थियों की कहानियां और स्वच्छता अभियान सोशल मीडिया पर होंगे प्रमुख रायपुर, 15 सितं...



17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान; योजनाओं के लाभार्थियों की कहानियां और स्वच्छता अभियान सोशल मीडिया पर होंगे प्रमुख

रायपुर, 15 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप देने के लिए नगरीय निकायों में तैयारियां तेज हो गई हैं। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने मंगलवार को प्रदेश के सभी नगर निगमों के महापौरों, आयुक्तों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्षों व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने के निर्देश दिए।

नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन से हुई बैठक में अभियान की गतिविधियों, विभागीय समन्वय, प्रचार-प्रसार और जनभागीदारी की तैयारियों की समीक्षा की गई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचाने के साथ विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ना अभियान का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए।

लाभार्थियों की कहानी होगी अभियान का चेहरा

अरुण साव ने ‘सेवा की कहानी’ के तहत सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की वास्तविक कहानियों को सामने लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलावों को फोटो, वीडियो और डिजिटल कंटेंट के माध्यम से सामने लाया जाए, ताकि दूसरे लोग भी इन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित हों।

उन्होंने अभियान की हर गतिविधि का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण करने, फोटो-वीडियो रिकॉर्डिंग कराने और उनकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने को कहा।

11 गतिविधियों के जरिए बनेगा माहौल

अभियान में ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘सेवा की कहानी’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा—मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘रंगोली राष्ट्र’ और ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ जैसी गतिविधियां होंगी। अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट’ के साथ प्रस्तावित है।

‘सेवा सेतु अभियान’ के जरिए नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और योजनाओं की जानकारी व सुविधाएं एक स्थान पर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

स्वच्छता में पहले-बाद की तस्वीर होगी दर्ज

बैठक में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ की गतिविधियों को भी जनभागीदारी से चलाने के निर्देश दिए गए। नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों को अभियान से जोड़ेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने ऐसे स्थानों को चिन्हित कर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने को कहा, जहां कम समय में प्रभावी बदलाव दिखाया जा सके। अभियान से पहले और बाद की स्थिति की फोटो-वीडियो रिकॉर्डिंग कर स्वच्छता कार्यों के परिणाम भी सामने लाए जाएंगे।

बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, सूडा के सीईओ सुमीत अग्रवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। विभाग के संचालक नीलेशकुमार क्षीरसागर और अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य भी मौजूद रहे।


No comments