विश्वविद्यालय श्रेणी में प्रदेश में पहला स्थान; सरगुजा संभाग के संस्थान और 4 स्वयंसेवक भी चयनित रायपुर, 22 सितंबर 2026। राष्ट्रीय सेवा योज...
विश्वविद्यालय श्रेणी में प्रदेश में पहला स्थान; सरगुजा संभाग के संस्थान और 4 स्वयंसेवक भी चयनित
रायपुर, 22 सितंबर 2026। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) में उत्कृष्ट कार्य के लिए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने राज्य स्तर पर पांच पुरस्कार हासिल किए हैं। उच्च शिक्षा विभाग की वर्ष 2025-26 की पुरस्कार चयन सूची में विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय श्रेणी में प्रदेश में पहला स्थान मिला है।
संस्थागत श्रेणी में सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय, अंबिकापुर का चयन हुआ है। महाविद्यालयीन स्वयंसेवक श्रेणी में राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के शिवम शर्मा और शासकीय राम भजन राय एनईएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर की नेहा यादव चुनी गई हैं। विद्यालय स्तर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अधिना, सूरजपुर की मीना राजवाड़े को पुरस्कार मिलेगा।
24 सितंबर को रायपुर में सम्मान
राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर 24 सितंबर को रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में राज्य स्तरीय समारोह होगा। यहां सभी चयनित संस्थाओं और स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाएगा।
संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के अंतर्गत सरगुजा संभाग के छह जिलों में एनएसएस की 158 इकाइयां संचालित हैं। ये इकाइयां समाजसेवा और सामुदायिक विकास के कामों में सक्रिय हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र लाकपाले ने उपलब्धि पर विजेताओं, प्राचार्यों और कार्यक्रम अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों का समर्पण और अनुशासन ही इस सफलता की वजह है।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments