——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सेवा संकल्प अभियान: खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, 8.50 एकड़ में बनेगा ऑक्सीजोन

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रमदान, केलो नदी में डुबकी लगाकर किया नमन; शनि मंदिर से खर्राघाट तक 2 किमी क्षेत्र का होगा कायाकल्प रायपुर...




वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रमदान, केलो नदी में डुबकी लगाकर किया नमन; शनि मंदिर से खर्राघाट तक 2 किमी क्षेत्र का होगा कायाकल्प

रायपुर, 24 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ के खर्राघाट में केलो नदी तट के स्थायी विकास की बड़ी पहल शुरू हुई है। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने गुरुवार को 29.99 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों के साथ स्वच्छता अभियान में श्रमदान भी किया।

परियोजना के तहत शनि मंदिर से खर्राघाट तक करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र का कायाकल्प किया जाएगा। यहां सड़क, नाली, पाथवे, घाट और हरित क्षेत्र विकसित करने के साथ करीब 8.50 एकड़ में ऑक्सीजोन बनाया जाएगा। व्यायाम, मॉर्निंग वॉक और नाइट वॉक जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ परिवारों के लिए मनोरंजन और सार्वजनिक उपयोग के स्थान भी विकसित होंगे।

स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो को नमन

‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत खर्राघाट और आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता को निरंतर जिम्मेदारी बताया। उन्होंने नागरिकों से केलो नदी, घाटों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने केलो नदी में डुबकी लगाकर नदी को नमन किया। उन्होंने कहा कि केलो केवल जलधारा नहीं, बल्कि रायगढ़ की पहचान, आस्था और संस्कृति से जुड़ी हुई है। इसी भावना के साथ नदी और उसके तटों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए स्थायी विकास किया जा रहा है।

हरियाली, स्वास्थ्य और मनोरंजन का नया केंद्र बनेगा खर्राघाट

खर्राघाट का विकास केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं रहेगा। यहां नागरिकों को प्रकृति के बीच बेहतर वातावरण के साथ स्वास्थ्य और मनोरंजन से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। ऑक्सीजोन, सुव्यवस्थित घाट, पैदल पथ और व्यायाम सुविधाओं के साथ मॉर्निंग और नाइट वॉक के लिए भी बेहतर स्थान तैयार किए जाएंगे।

खर्राघाट से शनि मंदिर की दिशा में आगे मरीन ड्राइव विकसित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। इससे आने वाले समय में केलो नदी तट का चरणबद्ध और सुव्यवस्थित विकास हो सकेगा।

शनि मंदिर से खर्राघाट पुल तक सड़क और घाटों का होगा विकास

परियोजना के तहत शनि मंदिर से खर्राघाट पुल तक करीब 2 किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण और उन्नयन किया जाएगा। सड़क के साथ नाली और पैदल पथ का निर्माण होगा तथा नदी तट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

पचरी घाट का नवीनीकरण और सुधार किया जाएगा। घाट को पाथवे से जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग भी विकसित होगा। शनि मंदिर के पास तिराहे का चौड़ीकरण कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।

8.50 एकड़ में बनेगा ऑक्सीजोन

खर्राघाट में करीब 8.50 एकड़ क्षेत्र में ऑक्सीजोन विकसित किया जाएगा। इसमें सघन पौधरोपण के साथ पार्किंग, पाथवे, घाट तथा व्यायाम और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं होंगी। ऑक्सीजोन और घाट के बीच सुरक्षित आवागमन के लिए मौजूदा पुल के नीचे अंडरपास यानी बॉक्स कल्वर्ट भी बनाया जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि रायगढ़ में विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में गार्डन और ऑक्सीजोन विकसित किए जा रहे हैं। आने वाले पांच वर्षों में रायगढ़ में 10 से अधिक ऑक्सीजोन विकसित करने का लक्ष्य है। खर्राघाट का ऑक्सीजोन इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

29.99 करोड़ की स्वीकृति, दो साल में पूरा होगा काम

परियोजना के लिए सीएसआर मद से 29.99 करोड़ रुपए की प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति दी गई है। कार्य की अनुबंधित राशि 26.39 करोड़ रुपए है। कार्यादेश 24 जून 2026 को जारी किया गया था और इसे दो वर्ष में पूरा किया जाना है। वित्त मंत्री ने निर्धारित समय-सीमा से पहले काम पूरा कर नागरिकों को समर्पित करने का प्रयास करने की बात कही।

लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के जरिए स्वच्छता और विकास को जनभागीदारी से जोड़ा जा रहा है। खर्राघाट में श्रमदान के साथ स्थायी विकास कार्यों की शुरुआत इसका उदाहरण है। केलो नदी और उसके घाट रायगढ़ की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने रायगढ़ में हरित क्षेत्र बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के बीच पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना जरूरी है। ऑक्सीजोन और अन्य हरित क्षेत्रों से नागरिकों को बेहतर वातावरण मिलेगा।

नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि खर्राघाट रायगढ़ के प्रमुख नदी तटों में शामिल है। यहां स्वच्छता अभियान के साथ स्थायी विकास कार्यों की शुरुआत शहर के लिए महत्वपूर्ण है। परियोजना पूरी होने के बाद नागरिकों को बेहतर घाट, हरित क्षेत्र, पैदल भ्रमण और स्वास्थ्य गतिविधियों के लिए नई सुविधाएं मिलेंगी।

‘लोकल फॉर वोकल’ प्रदर्शनी भी देखी

कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘लोकल फॉर वोकल’ प्रदर्शनी लगाई गई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर स्थानीय उत्पादों और गतिविधियों की जानकारी ली तथा विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में सभापति डिग्रीलाल साहू, सुभाष पाण्डेय, मनीष कंकरवाल, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


No comments