——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बेमेतरा में सिंचाई योजनाओं के लिए 28.49 करोड़ रुपए मंजूर, 1336 हेक्टेयर को मिलेगा लाभ

रायपुर, 23 सितंबर 2026। बेमेतरा जिले में विभिन्न सिंचाई योजनाओं के विस्तार, जीर्णोद्धार और नहर लाइनिंग कार्यों के लिए जल संसाधन विभाग ने 28 ...



रायपुर, 23 सितंबर 2026। बेमेतरा जिले में विभिन्न सिंचाई योजनाओं के विस्तार, जीर्णोद्धार और नहर लाइनिंग कार्यों के लिए जल संसाधन विभाग ने 28 करोड़ 49 लाख 81 हजार रुपए मंजूर किए हैं। इन कार्यों के पूरा होने के बाद जिले में कुल 1336 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा।

स्वीकृत प्रमुख कार्यों में दनिया उद्वहन सिंचाई योजना के विस्तारीकरण के लिए 3 करोड़ 64 लाख 92 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। इससे 254 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

धनेली जलाशय के शीर्ष कार्य, बण्डपार मुरमीकरण, नहर रिमाडलिंग एवं लाइनिंग और पक्के कार्यों के लिए 4 करोड़ 92 लाख 92 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं। इससे 65 हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

हरदी-भिभौरी जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग के लिए 4 करोड़ 97 लाख 65 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। इससे 344 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

छिरहा एनीकट निर्माण के लिए 4 करोड़ 98 लाख 57 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे 50 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

टेगना व्यपवर्तन के जीर्णोद्धार एवं लाइनिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 98 लाख 29 हजार रुपए मंजूर हुए हैं। इससे 150 हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

वहीं टेमरी उद्वहन सिंचाई योजना की लाइनिंग मरम्मत तथा शेष मुख्य नहर और पांच माइनरों की रिमाडलिंग एवं लाइनिंग के लिए 4 करोड़ 97 लाख 46 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। कार्य पूरा होने पर 473 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

इन कार्यों से बेमेतरा जिले में सिंचाई ढांचे को मजबूती मिलने के साथ किसानों के लिए सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा।


No comments