——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

7-8 अक्टूबर को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर अवसर

रायपुर, 23 सितंबर 2026। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्ट...



रायपुर, 23 सितंबर 2026। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होने वाले मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में 8 हजार से अधिक पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग ने रोजगार मेले में प्रदेश के बड़े उद्योगों और निजी प्रतिष्ठानों को शामिल कर अधिक से अधिक रिक्तियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इच्छुक युवा ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी लेने के साथ मेले के लिए पंजीयन भी करा सकते हैं।

राज्य और जिला स्तरीय रोजगार मेलों में चयनित अभ्यर्थियों को कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के हाथों ऑफर लेटर वितरित किए जाएंगे। इसके लिए जिलों से चयनित अभ्यर्थियों की सूची 1 अक्टूबर तक भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है। साथ ही चयनित युवाओं की कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


No comments