कोलबिर्रा में अवैध रेत परिवहन की शिकायत पर खनिज विभाग की कार्रवाई, सभी वाहन कोटमी चौकी में रखे गए रायपुर, 20 सितंबर 2026। गौरेला-पेंड्रा-...
कोलबिर्रा में अवैध रेत परिवहन की शिकायत पर खनिज विभाग की कार्रवाई, सभी वाहन कोटमी चौकी में रखे गए
रायपुर, 20 सितंबर 2026। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोलबिर्रा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की शिकायत पर खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन और ग्रामीणों से मिली शिकायतों के बाद की गई। जब्त वाहनों को कोटमी चौकी में रखा गया है।
शिकायत मिलने के बाद खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते पांच ट्रैक्टर पकड़े। विभाग ने संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई शुरू की है।
शिकायत मिलते ही जांच
जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर निगरानी के लिए विभाग की ओर से जांच अभियान चलाया जा रहा है। कोलबिर्रा में शिकायत मिलने के बाद टीम ने मौके पर जांच की और कार्रवाई की।
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए हैं। इसके तहत संबंधित विभागों द्वारा शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।
अवैध रेत परिवहन पर निगरानी जारी
खनिज विभाग ने बताया कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। शिकायतों के अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण और निगरानी की जा रही है।
कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी आदित्य मानकर सहित खनिज विभाग के स्टाफ की भूमिका रही।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments