——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नवा रायपुर में जुटे देशभर के राज्य निर्वाचन आयुक्त, स्थानीय चुनावों में तकनीक पर मंथन

राज्यपाल रमेन डेका ने ‘Chhattisgarh Local Body Election Year Book–2026’ का किया विमोचन रायपुर, 16 सितंबर 2026। नवा रायपुर अटल नगर में बुधव...



राज्यपाल रमेन डेका ने ‘Chhattisgarh Local Body Election Year Book–2026’ का किया विमोचन

रायपुर, 16 सितंबर 2026। नवा रायपुर अटल नगर में बुधवार को 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। करीब 11 साल बाद छत्तीसगढ़ को इस राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी मिली है। राज्यपाल रमेन डेका ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया।

इस मौके पर राज्यपाल ने ‘Chhattisgarh Local Body Election Year Book–2026’ के प्रथम संस्करण का विमोचन किया। पुस्तक में छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया, उपलब्धियों, नवाचारों और निर्वाचन व्यवस्था से जुड़ी जानकारियों को दस्तावेज के रूप में शामिल किया गया है।

तकनीक और पारदर्शिता पर जोर

उद्घाटन सत्र में राज्यपाल रमेन डेका ने स्थानीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव को अधिक पारदर्शी, समावेशी और तकनीक-सक्षम बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्वशासी संस्थाएं लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में लगातार सुधार और आधुनिक तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल जरूरी है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने देशभर से आए राज्य निर्वाचन आयुक्तों, वरिष्ठ अधिकारियों और निर्वाचन विशेषज्ञों का स्वागत किया। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने, निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावी बनाने और प्रशासन व निर्वाचन संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत बताई।

कल स्थायी समिति की बैठक, नया रायपुर का होगा भ्रमण

दो दिवसीय सम्मेलन में डिजिटल तकनीक, निर्वाचन प्रबंधन में नवाचार, पारदर्शिता और स्थानीय निकाय चुनाव की प्रक्रियाओं को सुगम बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हो रही है। कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति के अध्यक्ष विजय देव और संयोजक सुधांशु पांडे ने भी विचार रखे।

17 सितंबर को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के नवा रायपुर कार्यालय में स्थायी समिति की बैठक होगी। इसके बाद नया रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से कैपिटल सिटी के निर्माण और विकास पर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। सम्मेलन में शामिल अतिथियों को छत्तीसगढ़ विधानसभा, छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय समेत नया रायपुर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।


No comments