——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, जनभागीदारी से होंगे विविध आयोजन

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन...



रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। वित्त मंत्री एवं संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने बुधवार को सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की वर्चुअल बैठक लेकर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।

हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। प्रत्येक परिवार को दीप प्रज्वलन से जोड़कर इसे 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत-2047 के संकल्प का प्रतीक बनाया जाएगा। मैदानी टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों को अभियान से जोड़ेंगी।

बच्चों से लेकर आंगनबाड़ी तक होंगे कार्यक्रम

17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक स्कूलों में ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ पहल के तहत चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का उत्सव’ आयोजित कर माताओं और बच्चों को जोड़ा जाएगा। पोषण, टीकाकरण और महिला-बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

नुक्कड़ नाटकों से बताएंगे बदलाव की कहानी

‘नमो सेवा गाथा’ के तहत 17 सितंबर से नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। इनके जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे लोगों के जीवन में आए बदलाव की कहानियां आमजन तक पहुंचाई जाएंगी। वहीं ‘कहानी बदलाव की’ के तहत योजनाओं से लाभान्वित लोगों की वास्तविक सफलता की कहानियां संकलित कर डिजिटल डाटा बैंक तैयार किया जाएगा।

यात्राओं और सेवा कार्यों से जुड़ेगा जनमानस

‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘जल जन सेवा संकल्प’, ‘रंगोली राष्ट्र/भारत मंडल’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ और ‘जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट’ जैसी गतिविधियां भी अभियान का हिस्सा रहेंगी। ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत स्वच्छता और अन्य सेवा कार्यों में नागरिकों व संस्थाओं की भागीदारी कराई जाएगी।

‘सरकार आपके द्वार’ से मिलेगा योजनाओं का लाभ

‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत विधानसभा और विकासखंड स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। इनमें पात्र लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें योजनाओं से जोड़ने और जरूरी सहायता उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।

बैठक में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अधिकारियों को सभी गतिविधियों का विभागीय समन्वय के साथ समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान को ग्राम, वार्ड, विकासखंड और जिला स्तर पर अधिकतम जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाए। बैठक में संबंधित जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी शामिल हुए।

No comments