——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

17 सितंबर को प्रदेशभर में जलेगा सेवा का दीप, धमतरी में 10 लाख दीयों से होगा विशेष आयोजन

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने तैयारियां तेज, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे जनसेवा और जनजागरण के कार्यक्रम रायपुर, 12 सितंबर 2026। प्र...



सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने तैयारियां तेज, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे जनसेवा और जनजागरण के कार्यक्रम

रायपुर, 12 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और जनकल्याणकारी नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर प्रदेशभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले एक माह के इस अभियान के दौरान जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और जनजागरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धमतरी जिले में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

समीक्षा के दौरान जिला प्रशासन ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए टास्क फोर्स समिति का गठन कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सभी विभाग निर्धारित कार्यक्रमों के अनुरूप तैयारियों में जुटे हुए हैं।

धमतरी में 10 लाख दीयों से गूंजेगा सेवा और समर्पण का संदेश

अभियान के पहले दिन 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत धमतरी जिले में करीब 10 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। मुख्य आयोजन रुद्री स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर और महानदी घाट में होगा।

इसके अलावा कर्णेश्वर महादेव मंदिर सिहावा, अंगारमोती माता मंदिर गंगरेल, विंध्यवासिनी माता मंदिर धमतरी सहित जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। पीएम जनमन आवासों, अटल आवासों और आम नागरिकों के घरों में भी दीप जलाकर सेवा और समर्पण का संदेश दिया जाएगा। प्रशासन इस आयोजन को जन-जन की सहभागिता से व्यापक स्वरूप देने की तैयारी में जुटा है।

घरों में दीप जलाकर अभियान से जुड़ने की अपील

राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर को अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिला समूहों और समाज के विभिन्न वर्गों से अभियान के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के सभी कार्यक्रम गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से आयोजित किए जाएं, ताकि सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।


No comments