——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बैगलेस डे पर बच्चों ने सीखे जीवन कौशल: स्वच्छता, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में दिखाया उत्साह

सूरजपुर के शासकीय विद्यालयों में जनभागीदारी से हुए विविध आयोजन, न्योता भोजन ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह रायपुर, 12 सितंबर 2026। सूरजपुर जिल...



सूरजपुर के शासकीय विद्यालयों में जनभागीदारी से हुए विविध आयोजन, न्योता भोजन ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

रायपुर, 12 सितंबर 2026। सूरजपुर जिले के शासकीय विद्यालयों में शनिवार को बैगलेस डे के अवसर पर बच्चों को बस्ते के बोझ से मुक्त रखकर स्वच्छता, खेलकूद, रचनात्मक और व्यावहारिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान, कला गतिविधियों और खेलों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जनप्रतिनिधियों, पालकों और स्थानीय समुदाय की भागीदारी से आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों को न्योता भोजन भी कराया गया।

कलेक्टर सूरजपुर श्रीमती रेना जमील और जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में बैगलेस डे के तहत विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। इसका उद्देश्य पारंपरिक पढ़ाई के साथ बच्चों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग, सामाजिक उत्तरदायित्व, रचनात्मकता और व्यावहारिक जीवन कौशल का विकास करना था।

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का पढ़ाया पाठ

बैगलेस डे के तहत विद्यालय परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। बच्चों ने गाजर घास उन्मूलन, विद्यालय परिसर और शौचालयों की साफ-सफाई, पाउच-पन्नी के सुरक्षित निस्तारण तथा पेयजल स्रोतों की स्वच्छता में भागीदारी की। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को मिला मंच

विद्यार्थियों के बौद्धिक और सृजनात्मक विकास के लिए कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं। ‘पेड़ बोल सकते तो क्या कहते’ विषय पर बच्चों ने कल्पनात्मक निबंध लिखकर अपनी सोच और कल्पनाशीलता को अभिव्यक्त किया।

पेपर क्राफ्ट और कला गतिविधियों में बच्चों ने कागज को मोड़ने और काटने की तकनीक से नाव, हवाई जहाज, तितली और मेंढक जैसी आकर्षक आकृतियां बनाईं। वहीं ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ गतिविधि के तहत विद्यार्थियों ने कागज से ग्रीटिंग कार्ड और अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी व कलात्मक वस्तुएं तैयार कर अपनी प्रतिभा दिखाई।



न्योता भोजन में समुदाय की भी रही भागीदारी

विशेष दिन पर विद्यालयों में समुदाय आधारित न्योता भोजन का भी आयोजन किया गया। माध्यमिक शाला कन्या रामानुजनगर में स्थानीय व्यवसायी श्रवण कुमार गुप्ता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर संकुल समन्वयक जयप्रकाश बरेठा के साथ मिलकर बच्चों को न्योता भोजन कराया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

वहीं भैयाथान विकासखंड के प्राथमिक शाला शिवप्रसाद नगर में समुदाय के सहयोग से बच्चों को कॉपियां वितरित की गईं और विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

बैगलेस डे के तहत आयोजित गतिविधियों की मॉनिटरिंग एडी शिक्षा, एडीपीओ समग्र, सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी, संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयकों ने की। अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर गतिविधियों का अवलोकन किया तथा बच्चों और शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।



No comments