——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सीएम साय ने दी बीरगांव को 135 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 110 करोड़ के नए कामों की घोषणा

एसटीपी के लिए 82 करोड़, पानी के लिए 10 करोड़ और सड़क-नाली व खेल मैदान के लिए 10 करोड़; स्टेट कैपिटल रीजन में सुनियोजित विकास का रोडमैप बनेग...



एसटीपी के लिए 82 करोड़, पानी के लिए 10 करोड़ और सड़क-नाली व खेल मैदान के लिए 10 करोड़; स्टेट कैपिटल रीजन में सुनियोजित विकास का रोडमैप बनेगा

रायपुर, 23 सितंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं है और प्रदेश के विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने कहा कि सरकार आधुनिक अधोसंरचना के साथ नागरिक सुविधाओं का विस्तार कर रही है, ताकि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री बुधवार को बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बीरगांव को 135 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी और करीब 110 करोड़ रुपए के नए कार्यों की घोषणा की।

लोकार्पित और भूमिपूजन किए गए कार्यों में नगर निगम के 94 करोड़ रुपए से अधिक, लोक निर्माण विभाग के 38 करोड़ रुपए से अधिक और नगरोत्थान योजना के करीब 16 करोड़ रुपए के कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में बीरगांव नगर निगम क्षेत्र को 160 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य मिल चुके हैं।

एसटीपी के लिए 82 करोड़, पानी और सड़क के लिए भी राशि

मुख्यमंत्री ने बीरगांव में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण के लिए 82 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन विस्तार के लिए 10 करोड़, सड़क और नाली निर्माण के लिए 5 करोड़ तथा सरोरा में खेल मैदान के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बीरगांव में नालंदा परिसर बनाने 5 करोड़ रुपए की घोषणा की गई। व्यास तालाब तिराहा से बीरगांव नाला तक स्ट्रीट लाइट के लिए 1 करोड़, बुधवारी बाजार से नगर निगम कार्यालय तक स्ट्रीट लाइट के लिए 50 लाख रुपए, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रावांभाठा में विद्युतीकरण और मरम्मत के लिए 50 लाख रुपए, सर्व मांगलिक भवन के लिए 1 करोड़ तथा शासकीय महाविद्यालय में ई-लाइब्रेरी के लिए 89 लाख रुपए दिए जाएंगे।

बीरगांव में छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल का जोन कार्यालय शुरू करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की।

स्टेट कैपिटल रीजन में बीरगांव के विकास का बनेगा रोडमैप

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर, दुर्ग-भिलाई और आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर स्टेट कैपिटल रीजन विकसित किया जा रहा है, जिसमें बीरगांव भी शामिल है। इसके जरिए क्षेत्र के सुनियोजित और दीर्घकालीन विकास का रोडमैप तैयार होगा। इससे बीरगांव में शहरी अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी।

उन्होंने बीरगांव में मॉडल रजिस्ट्री कार्यालय बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्री और स्वतः नामांतरण जैसी व्यवस्थाओं से जमीन संबंधी सेवाओं को आसान बनाया जा रहा है।

सात इलाकों में सर्वे के बाद मिलेंगे आवासीय पट्टे

बीरगांव के रावांभाठा, बंजारी नगर, शक्तिपारा, मठपारा, शीतलापारा, उरकुरा और मजदूर नगर सरोरा में सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के बाद पात्र लोगों को नियमानुसार आवासीय पट्टे दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवासीय सुरक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

महतारी वंदन से 68 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ

मुख्यमंत्री ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन करीब 1600 प्रधानमंत्री आवास बनाए जा रहे हैं और 18 लाख गरीब परिवारों को पक्का आवास देने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत 68 लाख से अधिक माताओं-बहनों को नियमित आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना की 31 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब तक 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी जा चुकी है। भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के लिए सालाना 10 हजार रुपए की सहायता, तेंदूपत्ता संग्रहण की बढ़ी दर और चरण पादुका योजना समेत अन्य योजनाओं का भी उन्होंने उल्लेख किया।

सफाई मित्रों का सम्मान, दो नए फायर वाहन मिले

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया। प्रधानमंत्री स्वनिधि, मुख्यमंत्री गृह निर्माण सम्मान और नोनी सुरक्षा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि के डेमो चेक भी दिए।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों के पैर धुलवाकर, तिलक लगाकर और आरती उतारकर उनका सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों को स्वच्छ रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

बीरगांव नगर निगम को दो नए अग्निशमन वाहन भी सौंपे गए। मुख्यमंत्री ने शासकीय महाविद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

अरुण साव बोले- विकास की झमाझम बारिश हुई

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बीरगांव के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि झमाझम बारिश के बीच शहर में विकास की भी झमाझम बारिश हुई है। मुख्यमंत्री ने 135 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी है। पिछले ढाई वर्षों में बीरगांव को 160 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य मिल चुके हैं, जिनमें करीब 90 करोड़ रुपए के काम पूरे हो चुके हैं।

कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, भावना बोहरा, महापौर नंदलाल देवांगन, सभापति कृपाराम निषाद सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।


No comments