——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

1000 से ज्यादा महिलाओं ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

3600 से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीयन, 200 बेड लगाए गए; प्रोजेक्ट दधीचि में 31 लोगों ने लिया देहदान का संकल्प रायपुर, 23 सितंबर 2026। सेवा ...



3600 से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीयन, 200 बेड लगाए गए; प्रोजेक्ट दधीचि में 31 लोगों ने लिया देहदान का संकल्प

रायपुर, 23 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बुधवार को आयुर्वेद सेवा सम्मेलन, रक्तदान महाकुंभ और वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एक ही दिन में 1000 से अधिक महिलाओं के रक्तदान की पहल को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। आयोजन के लिए 3600 से अधिक महिलाओं ने पंजीयन कराया था और रक्तदान के लिए 200 बेड की व्यवस्था की गई थी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन में नई उम्मीद ला सकती है। उन्होंने रक्तदान, देहदान और अंगदान के लिए आगे आए लोगों की सराहना की।

2500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य

आयोजकों ने महाकुंभ में करीब 2500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी मिल रही है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र और मेडल भी प्रदान किया।

31 लोगों ने लिया देहदान का संकल्प

प्रोजेक्ट दधीचि के तहत कार्यक्रम में 31 लोगों ने देहदान का संकल्प लिया। इनमें पद्मश्री और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा भी शामिल रहे। आयोजन के दौरान बताया गया कि प्रोजेक्ट दधीचि के तहत अब तक 103 लोग देहदान का संकल्प ले चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहदान चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के लिए उपयोगी है, जबकि अंगदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है।

आयुर्वेद को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ बढ़ावा

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री साय ने आयुर्वेद को भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की महत्वपूर्ण धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा जैसी भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय के माध्यम से आयुर्वेद और योग को प्रोत्साहन मिल रहा है। आरोग्य मंदिर और वेलनेस सेंटर के जरिए उपचार के साथ बीमारी की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली पर भी जोर दिया जा रहा है।

किताब, खिलौने और स्टेशनरी भी जुटाई

सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान और स्वास्थ्य जांच के साथ जरूरतमंद बच्चों के लिए पुस्तक, खिलौने और स्टेशनरी जुटाने की पहल भी की गई। आयोजन स्थल पर इनके लिए अलग-अलग कलेक्शन सेंटर बनाए गए थे। मुख्यमंत्री ने इन स्टॉलों का अवलोकन कर आयोजकों और प्रतिभागियों से जानकारी ली।

चार नए योग-नेचुरोपैथी अस्पताल, रायपुर में 100 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना का विस्तार किया जा रहा है। जगदलपुर और बिलासपुर में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार, नए मेडिकल कॉलेजों के जरिए चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ आयुष्मान भारत योजना से पात्र लोगों को निजी अस्पतालों में उपचार की सुविधा मिल रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में चार नए योग एवं नेचुरोपैथी अस्पताल विकसित किए जा रहे हैं। रायपुर में एनआईटी के सामने 100 बिस्तरीय नया आयुर्वेदिक अस्पताल तैयार किया जा रहा है, जबकि बिलासपुर में भी नए आयुर्वेदिक अस्पताल भवन का निर्माण चल रहा है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, विधायक एवं पद्मश्री अनुज शर्मा, विधायक प्रबोध मिंज सहित विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्ष, अधिकारी, अर्धसैनिक बल एवं सेना के अधिकारी-जवान और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।


No comments