——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सेवा संकल्प अभियान: हर 10 वार्ड पर ‘सेवा सेतु’ शिविर, 357 कैंपों में 1136 हेल्पडेस्क

रायपुर, 27 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगरीय निकायों में हर 10 वार्ड पर एक ‘सेवा सेतु’ शिविर लगाया जा रहा है। इसका उद्देश्य नागरिको...



रायपुर, 27 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगरीय निकायों में हर 10 वार्ड पर एक ‘सेवा सेतु’ शिविर लगाया जा रहा है। इसका उद्देश्य नागरिकों को घर के नजदीक शासकीय योजनाओं और नगरीय सेवाओं का लाभ दिलाना तथा आवेदनों का समयबद्ध निराकरण करना है। अब तक प्रदेश में 357 शिविर लगाए जा चुके हैं, जहां नागरिकों की मदद के लिए 1136 हेल्पडेस्क और काउंटर बनाए गए।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में निर्धारित तारीख पर शिविर में पहुंचकर योजनाओं और सेवाओं से जुड़े आवेदन जमा करें। ऑनलाइन आवेदन कर चुके नागरिक भी आवेदन की जानकारी और जरूरी दस्तावेज साथ लेकर पहुंच सकते हैं। शिविर में उन्हें आवेदन की स्थिति और आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

शिविरों में मौके पर प्राप्त आवेदनों का पंजीयन किया जा रहा है। पहले से ऑनलाइन मिले आवेदनों को भी संबंधित प्रक्रिया से जोड़कर संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है, ताकि उनका निराकरण किया जा सके।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक नीलेश महादेव क्षीरसागर ने अधिकारियों को हर 10 वार्ड पर शिविर लगाने और वहां मिले आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शिविरों में विभिन्न विभागों के काउंटर और हेल्पडेस्क के जरिए नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी दी जा रही है।

इन सेवाओं के लिए कर सकते हैं आवेदन

शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम स्वनिधि, स्वच्छ भारत मिशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, पेयजल और बिजली सेवाओं सहित विभिन्न योजनाओं और नगरीय सेवाओं से जुड़े आवेदन लिए जा रहे हैं। सफाई और अन्य स्थानीय सेवाओं से संबंधित शिकायतों को भी संबंधित विभाग तक पहुंचाकर कार्रवाई की जा रही है।

24 सितंबर तक आयोजित 357 शिविरों में 120 नगर निगम, 112 नगर पालिका और 125 नगर पंचायत क्षेत्र के शिविर शामिल हैं। इनमें 4241 जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की है। अभियान के जरिए प्रशासन नागरिकों तक सेवाएं पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर दे रहा है।


No comments