——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

1 अक्टूबर से GePNIC पर होंगी PWD की सभी निविदाएं, ठेकेदारों को 22 से प्रशिक्षण

22 से 30 सितंबर तक रोज दोपहर 12 से 1 बजे तक ऑनलाइन ट्रेनिंग, पोर्टल पर नामांकन जरूरी रायपुर, 21 सितंबर 2026। लोक निर्माण विभाग में ई-टेंडर...



22 से 30 सितंबर तक रोज दोपहर 12 से 1 बजे तक ऑनलाइन ट्रेनिंग, पोर्टल पर नामांकन जरूरी

रायपुर, 21 सितंबर 2026। लोक निर्माण विभाग में ई-टेंडरिंग की व्यवस्था 1 अक्टूबर से बदल जाएगी। अब विभाग की सभी निविदाओं का सृजन और प्रकाशन GePNIC (Government e-Procurement System of NIC) पोर्टल के माध्यम से होगा। नई व्यवस्था में ठेकेदारों को तकनीकी दिक्कत न हो, इसके लिए विभाग 22 से 30 सितंबर तक रोज ऑनलाइन प्रशिक्षण देगा।

प्रमुख अभियंता कार्यालय ने छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर यूनियन के अध्यक्ष बिरेश शुक्ला और बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया, रायपुर के स्टेट प्रेसिडेंट रूपेश सिंघल को पत्र भेजकर ठेकेदारों को प्रशिक्षण में शामिल कराने की अपील की है। दोनों संगठनों से GePNIC पोर्टल के प्रचार-प्रसार में सहयोग करने को भी कहा गया है।

रोज एक घंटे होगी ऑनलाइन ट्रेनिंग

प्रशिक्षण 22 से 30 सितंबर तक प्रत्येक कार्य दिवस दोपहर 12 से 1 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा। चिप्स के माध्यम से आयोजित इस प्रशिक्षण में ठेकेदारों को GePNIC की बुनियादी जानकारी और निविदा प्रक्रिया में पोर्टल के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी।

पोर्टल पर नामांकन अनिवार्य

विभाग ने स्पष्ट किया है कि 1 अक्टूबर से निविदाओं का सृजन और प्रकाशन केवल GePNIC पोर्टल से होगा। ऐसे में सभी ठेकेदारों के लिए पोर्टल पर नामांकन जरूरी होगा। अक्टूबर से वे इसी पोर्टल के माध्यम से निविदाओं में भाग ले सकेंगे।

विभाग का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने से पहले प्रशिक्षण देने का उद्देश्य ठेकेदारों को ई-प्रोक्योरमेंट की प्रक्रिया से परिचित कराना और निविदा भरने के दौरान आने वाली तकनीकी परेशानियों को कम करना है।

No comments