——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सोनमणि बोरा ने संभाला नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव का जिम्मा

रायपुर के नगर विकास और प्रशासन में पहले भी निभा चुके हैं अहम भूमिका रायपुर, 19 अगस्त। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोनमणि बोरा ने...




रायपुर के नगर विकास और प्रशासन में पहले भी निभा चुके हैं अहम भूमिका

रायपुर, 19 अगस्त। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोनमणि बोरा ने बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव का कार्यभार ग्रहण किया। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 18 अगस्त को जारी आदेश के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोनमणि बोरा अब तक आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके साथ ही वे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी देख रहे हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद बोरा ने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं, कार्यक्रमों और विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। विभाग के संचालक रिमिजियुस एक्का, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, उप सचिव भागवत जायसवाल, अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य, मुख्य अभियंता राजेश शर्मा, संयुक्त संचालक मिथिलेश अवस्थी, उप संचालक अरुण साहू, सूडा के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील अग्रहरि और अधीक्षण अभियंता रमेश सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

रायपुर के विकास में निभाई अहम भूमिका

राज्य गठन के बाद रायपुर को राजधानी के रूप में विकसित करने में सोनमणि बोरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे रायपुर नगर पालिक निगम और रायपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ ही बिलासपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ भी रह चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ रायपुर और बिलासपुर के नगरीय विकास के साथ कवर्धा, जांजगीर-चांपा और मुंगेली सहित कई जिलों के विकास कार्यों में भी मिला।

रायपुर नगर निगम में उनके कार्यकाल के दौरान सफाई मित्र योजना, बूढ़ातालाब सहित अन्य तालाबों के संवर्धन एवं पुनरोद्धार, महादेव घाट में मूर्ति विसर्जन के लिए स्थान निर्धारित करने और नगरीय क्षेत्रों के विद्यालयों के कायाकल्प जैसे काम हुए। जन्म-मृत्यु पंजीयन की व्यवस्था को ऑनलाइन करने तथा लेखा संबंधी कार्यों को मैनुअल प्रणाली से सॉफ्टवेयर आधारित करने की दिशा में भी पहल की गई।

संचालन-संधारण से जुड़े कार्यों को निवारक कार्यों के रूप में शामिल कराने की पहल भी उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में रही।

जनता से जुड़े कामों को प्राथमिकता

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के माध्यम से प्रदेश के नगरीय निकायों में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं का संचालन किया जाता है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद बोरा ने अधिकारियों से कहा कि जनता से सीधे जुड़े कार्यक्रमों और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उनके कार्यभार संभालने से नगरीय विकास से जुड़े कार्यों में बेहतर समन्वय और गति आने की उम्मीद है।

No comments