——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री

रायपुर, 30 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि नारी शक्ति के आगे बढ़ने से परिवार, समाज और पूरा देश आगे बढ़ता है। महिलाओं...



रायपुर, 30 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि नारी शक्ति के आगे बढ़ने से परिवार, समाज और पूरा देश आगे बढ़ता है। महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, समान अवसर और आर्थिक स्वावलंबन देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे रायपुर के अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा, शिक्षा, खेल, पत्रकारिता, कला-संस्कृति, कृषि, महिला उद्यमिता, सामाजिक सेवा, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सम्मानित महिलाएं प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा हैं और उनकी उपलब्धियां नारी शक्ति की क्षमता को दर्शाती हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 68 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की सहायता दी जा रही है और अब तक 31 किस्तें जारी हो चुकी हैं। वहीं प्रदेश में 13.85 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। महिलाओं को स्व-सहायता समूहों, कौशल, स्वरोजगार और आधुनिक तकनीक से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। महिलाओं को प्रशिक्षण और आर्थिक गतिविधियों के लिए सुविधा देने प्रदेश में 481 महतारी सदनों का निर्माण किया जा रहा है। बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए भी विभिन्न योजनाएं संचालित हैं।

मुख्यमंत्री ने महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आयोग को न्याय के साथ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच बनाने पर भी जोर देना चाहिए।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को प्रदेश के विकास के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायकगण, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और महिलाएं मौजूद रहीं।


No comments