——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नेपाल बाढ़ में लापता डॉ. मीना की वापसी के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क

रायपुर, 30 अगस्त 2026। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर से छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्...



रायपुर, 30 अगस्त 2026। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर से छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने चिंता जताई है। लापता लोगों में अंबिकापुर के वरिष्ठ नेता श्री कर्ताराम गुप्ता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता भी शामिल हैं। डॉ. मीना ब्रिटेन में चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं।

मंत्री श्री अग्रवाल ने डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए बताया कि नेपाल स्थित भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों से संपर्क बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में विदेश मंत्रालय से भी तत्काल संपर्क किया है।

विदेश मंत्रालय की ओर से उपलब्ध कराई गई ई-मेल आईडी डॉ. मीना के पिता श्री कर्ताराम गुप्ता को दी गई है, ताकि उनकी बेटी से जुड़ी आवश्यक जानकारी मंत्रालय तक पहुंचाई जा सके और तलाश एवं सुरक्षित वापसी के प्रयासों में तेजी लाई जा सके।

सभी लापता भारतीयों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद

मंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में लापता लोगों के परिवारों की चिंता और व्याकुलता को समझा जा सकता है। प्रशासनिक और राजनयिक माध्यमों से आवश्यक जानकारी साझा कर डॉ. मीना सहित सभी लापता भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने नेपाल की प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि डॉ. मीना गुप्ता सहित सभी लापता लोग सकुशल हों और जल्द अपने परिजनों के बीच लौटें। उन्होंने उम्मीद जताई कि राहत-बचाव और तलाश अभियान में जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।


No comments