रायपुर, 30 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की प्रक्रिया के बीच रायपुर मुस्लिम समाज की ओर से 1 सितंबर को बैठक ...
रायपुर, 30 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की प्रक्रिया के बीच रायपुर मुस्लिम समाज की ओर से 1 सितंबर को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों और प्रतिनिधियों से UCC को लेकर सुझाव लिए जाएंगे, जिन्हें राज्य स्तरीय समान नागरिक संहिता समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। यह जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने दी।
बैठक 1 सितंबर को गुरु घासीदास ऑडिटोरियम, कलेक्ट्रेट चौक, रायपुर में होगी। आयोजकों के अनुसार, बैठक की सूचना रायपुर की मस्जिदों में जुमा की नमाज के दौरान ऐलान के माध्यम से दी गई है।
मुस्लिम समाज से UCC के संबंध में अपने सुझाव अध्यक्ष, समान नागरिक संहिता समिति, छत्तीसगढ़ के नाम संबोधित करते हुए लिखित रूप में दो प्रतियों में लाने की अपील की गई है। बैठक में शहर काजी कारी डॉ. मोहम्मद इमरान अशरफी मुख्य अतिथि तथा वरिष्ठ अधिवक्ता फैसल रिजवी अध्यक्षता करेंगे।
बैठक में प्राप्त सुझावों को एकत्रित कर शाम 4 बजे UCC समिति के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजकों ने समाज के बुद्धिजीवियों और प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपने सुझाव देने की अपील की है।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments