——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सड़क सुरक्षा के उपायों को बेहतर तरीके से लागू करें : मुख्य सचिव

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं पर रोक और यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश रायपुर, 18 अगस्त 2026। मुख्य सचिव श्...



राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं पर रोक और यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश

रायपुर, 18 अगस्त 2026। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेश में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

घायलों के इलाज और एंबुलेंस पर जोर

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों का प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही 108 एंबुलेंस की समय पर उपलब्धता की सख्त मॉनिटरिंग और ट्रामा सेंटरों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। दुर्घटना में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाले नेक नागरिकों (गुड सेमेरिटन) को जल्द प्रोत्साहन एवं सम्मान राशि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

आठ जिलों पर विशेष फोकस

अधिक सड़क दुर्घटनाओं वाले आठ जिलों—रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, बलौदाबाजार, सरगुजा और जगदलपुर (बस्तर)—पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इन जिलों में दुर्घटनाओं के कारणों का गहन विश्लेषण कर विशेष कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया, ताकि दुर्घटनाओं की संख्या में प्रभावी कमी लाई जा सके।

सड़क डिजाइन पर पहले से ध्यान

बैठक में ब्लैक स्पॉट्स के सुधार और उनके प्रभाव का विश्लेषण करने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को ब्लैक स्पॉट्स में निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुधार करने तथा सुधार के बाद दुर्घटनाओं में आई कमी का भी विश्लेषण करने कहा गया।

मुख्य सचिव ने कहा कि बाद में सुधार करने से बेहतर है कि सड़क निर्माण के शुरुआती चरण में ही डिजाइन और सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन किया जाए। उन्होंने सड़कों पर आवारा पशुओं के विचरण को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

युवाओं को सड़क सुरक्षा से जोड़ें

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों में रोड क्लब गठित करने और अधिक से अधिक युवाओं को यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर युवाओं और शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी बढ़ाई जानी चाहिए।

उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों को जिला सड़क सुरक्षा समितियों की नियमित बैठकें आयोजित करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

बैठक की शुरुआत में परिवहन सचिव श्री एस. प्रकाश ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) श्री प्रदीप गुप्ता सहित लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, जनसंपर्क और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments