——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नेपाल की तबाही में रायपुर की मोनिका यादव लापता, बाढ़-भूस्खलन के बाद टूटा संपर्क; साय सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

  रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की जानकारी सामने आई है। मोनिका रायपुर के...

 


रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की जानकारी सामने आई है। मोनिका रायपुर के महादेव घाट क्षेत्र की निवासी हैं। नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बाद से उनका परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। मामला सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने उनकी तलाश और सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों और केंद्रीय एजेंसियों से समन्वय शुरू कर दिया है।

22 अगस्त से नेपाल में थीं मोनिका

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मोनिका यादव, महादेव घाट, थाना डी.डी. नगर, रायपुर की निवासी हैं और 22 अगस्त 2026 से नेपाल प्रवास पर थीं। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बिगड़ने के बाद उनका परिवार से संपर्क टूट गया। इसके बाद परिजनों ने उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन से मदद की अपील की।

मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों के माध्यम से मोनिका की स्थिति और लोकेशन की जानकारी जुटाने का प्रयास शुरू किया गया है। उनकी सुरक्षित तलाश के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ भी समन्वय किया जा रहा है।

CM साय के निर्देश पर सरकार सक्रिय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सरकार नेपाल गए प्रदेश के नागरिकों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। सरकार की ओर से प्रदेश के सभी जिलों से नेपाल गए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि आपात स्थिति में प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

सरकार का कहना है कि नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की जानकारी लगातार अपडेट की जा रही है और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

लोगों से जानकारी देने की अपील

राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि नेपाल में गए या वहां रह रहे किसी छत्तीसगढ़ निवासी के संबंध में यदि किसी व्यक्ति के पास कोई जानकारी है, तो उसे तत्काल प्रशासन के साथ साझा करें।

सरकार ने प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।

मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों या उनके परिजनों को किसी भी तरह की जानकारी अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर राज्य सरकार के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की गई है।

टोल फ्री हेल्पलाइन: 1070
कंट्रोल रूम: 0771-2223471

फिलहाल सरकार मोनिका यादव समेत नेपाल गए अन्य छत्तीसगढ़वासियों की जानकारी जुटाने में लगी है। प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से लापता नागरिकों की सुरक्षित तलाश और जरूरत पड़ने पर उनकी वापसी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।


No comments