——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नेपाल की बाढ़ में भोपाल का पूरा परिवार लापता, 29 लोगों से 24 घंटे से संपर्क नहीं; आखिरी कॉल में बोले- ‘जान खतरे में है, पहाड़ पर छिपे हैं’

  भोपाल। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच भोपाल के एक परिवार के 29 सदस्य लापता बताए जा रहे हैं। कोलार इलाके की रहने वाली देवकी अधिकारी के परि...

 



भोपाल। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच भोपाल के एक परिवार के 29 सदस्य लापता बताए जा रहे हैं। कोलार इलाके की रहने वाली देवकी अधिकारी के परिवार के 29 लोग नेपाल के रसुवा जिले में स्थित गोसाईकुंडा तीर्थ की यात्रा पर गए थे। बाढ़ के बाद बुधवार सुबह से परिवार के किसी भी सदस्य से संपर्क नहीं हो पा रहा है। लगातार 24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

आखिरी बातचीत में कहा- जान खतरे में है

देवकी अधिकारी के मुताबिक परिवार के लोग आखिरी बार बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे संपर्क में आए थे। उस समय उन्होंने अचानक बाढ़ आने की जानकारी दी और बताया कि वे अपनी जान बचाने के लिए पहाड़ की ओर जा रहे हैं।

इसके बाद परिवार के सदस्यों ने किसी व्यक्ति की छत पर शरण लेने की जानकारी दी। वहीं से फोन पर बातचीत हुई। आखिरी बातचीत में बड़े भाई ने कथित तौर पर बताया कि सभी की जान खतरे में है और वे पहाड़ पर छिपे हुए हैं। उन्होंने बच्चों का ध्यान रखने की बात भी कही। इसी दौरान फोन कट गया और उसके बाद से किसी सदस्य से संपर्क नहीं हो सका।

29 सदस्य गए थे तीर्थ यात्रा पर

देवकी अधिकारी ने बताया कि उनके जेठ-जेठानी, देवर-देवरानी, दीदी-जीजाजी समेत परिवार के कुल 29 लोग नेपाल गए थे। सभी लोग जोड़ों में गोसाईकुंडा तीर्थ की यात्रा पर गए थे। इसी दौरान अचानक आई बाढ़ और खराब हालात के बीच वे फंस गए।

परिजनों की बढ़ती जा रही चिंता

एक दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी परिवार के सदस्यों की कोई जानकारी नहीं मिलने से भोपाल में उनके परिजन बेहद चिंतित हैं। हालांकि परिवार को अभी भी उम्मीद है कि नेपाल में फंसे सभी लोग सुरक्षित होंगे और जल्द ही उनसे संपर्क हो सकेगा।

परिजन लगातार नेपाल के अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर लापता लोगों की स्थिति और सुरक्षित वापसी की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।

MP सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम

नेपाल में फंसे मध्यप्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए राज्य सरकार ने नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। सरकार की ओर से सहायता के लिए 011-26772005 हेल्पलाइन नंबर और 9818963273 व्हाट्सऐप नंबर जारी किया गया है।

नेपाल में फंसे मध्यप्रदेश के नागरिक या उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर संबंधित लोगों की जानकारी और आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।



No comments