वन मंत्री केदार कश्यप ने 24.38 लाख रुपए की लागत से तैयार लकड़ी के पुल का किया लोकार्पण बिलासपुर, 19 अगस्त। बिलासपुर के कोनी स्थित बिलासा ताल...
वन मंत्री केदार कश्यप ने 24.38 लाख रुपए की लागत से तैयार लकड़ी के पुल का किया लोकार्पण
बिलासपुर, 19 अगस्त। बिलासपुर के कोनी स्थित बिलासा ताल में नवनिर्मित वुडन ब्रिज ने पर्यटन स्थल की खूबसूरती में नया आकर्षण जोड़ दिया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने बुधवार को 24.38 लाख रुपए की लागत से तैयार लकड़ी के पुल का लोकार्पण किया। प्राकृतिक वातावरण के बीच बनाया गया यह ब्रिज पर्यटकों और शहरवासियों के लिए नया आकर्षण बनने जा रहा है।
प्रकृति के बीच घूमने का मिलेगा बेहतर अनुभव
बिलासा ताल के प्राकृतिक परिवेश और पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वुडन ब्रिज का निर्माण किया गया है। इसके जरिए पर्यटकों को ताल परिसर में घूमने और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। ब्रिज के आसपास के क्षेत्र को भी पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक बनाने में मदद मिलेगी।
पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
नए वुडन ब्रिज के निर्माण से बिलासा ताल की पर्यटन सुविधाओं में एक और सुविधा जुड़ गई है। इससे पर्यटकों की आवाजाही और सुविधा बेहतर होने के साथ स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। शहरवासियों के लिए भी यह प्राकृतिक सौंदर्य और मनोरंजन का नया केंद्र बनेगा।
प्रकृति और विकास का संगम
बिलासा ताल में बनाया गया वुडन ब्रिज प्राकृतिक सौंदर्य के संरक्षण के साथ पर्यटन सुविधाओं के विकास का उदाहरण है। पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं का विस्तार कर उन्हें अधिक आकर्षक बनाने से क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक सुशांत शुक्ला, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडे, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव मनोज पिंगुआ, पीसीसीएफ अरुण पाण्डेय, सीसीएफ मनोज पांडे, कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, वन मंडलाधिकारी नीरज सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, मोहित जायसवाल सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments