मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मंदिर निर्माण की दिशा में गोवर्धन स्थित श्रीचित्रगुप्त पीठ में 9 अगस्त को शिलापूजन और पत्थर नक्काशी कार्यश...
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मंदिर निर्माण की दिशा में गोवर्धन स्थित श्रीचित्रगुप्त पीठ में 9 अगस्त को शिलापूजन और पत्थर नक्काशी कार्यशाला का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर के दो दर्जन से अधिक अखाड़ों के महामंडलेश्वर और संत शामिल होंगे। आयोजन का नेतृत्व श्रीचित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी डॉ. सच्चिदानंद महाराज करेंगे।
बंशी पहाड़पुर से पहुंचेंगे गुलाबी पत्थर
प्रस्तावित मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान के भरतपुर स्थित बंशी पहाड़पुर से 5,000 घनमीटर गुलाबी पत्थर की पहली खेप मंगाई गई है। आश्रम प्रशासन के अनुसार पत्थर 6 अगस्त की रात तक पहुंच जाएंगे। 9 अगस्त को सुबह 9 बजे संतों की मौजूदगी में शिलापूजन के साथ पत्थरों की नक्काशी शुरू होगी।
इससे पहले आश्रम में 1 अगस्त से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन 8 अगस्त को होगा, जिसके बाद संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
अखाड़ा परिषद का मिला समर्थन
स्वामी डॉ. सच्चिदानंद महाराज ने 4 जुलाई को श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति के लिए राम मंदिर आंदोलन की तर्ज पर कारसेवा का आह्वान किया था। इस पहल को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी का समर्थन भी मिला है।
हालांकि सावन माह और कांवड़ यात्रा को देखते हुए 9 अगस्त को प्रस्तावित कारसेवा फिलहाल स्थगित कर दी गई है।
कारसेवा की नई तारीख जल्द घोषित होगी
स्वामी डॉ. सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि सभी अखाड़ों के संतों से विचार-विमर्श के बाद कारसेवा की नई तारीख घोषित की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि कारसेवा के दौरान विवादित स्थल से जुड़े मुद्दे पर कार्रवाई और मंदिर निर्माण का अभियान आगे बढ़ाया जाएगा।
गौरतलब है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से जुड़े स्वामित्व और धार्मिक दावों को लेकर विभिन्न मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। ऐसे में परिसर से संबंधित किसी भी निर्माण या परिवर्तन पर अंतिम निर्णय न्यायिक प्रक्रिया और कानून के अनुरूप ही होगा।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments