सारंगढ़ में सामान्य से 177.8% अधिक बारिश, गरियाबंद-महासमुंद में भी मेहरबानी रायपुर, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन बारिश का दौर...
सारंगढ़ में सामान्य से 177.8% अधिक बारिश, गरियाबंद-महासमुंद में भी मेहरबानी
रायपुर, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन बारिश का दौर जारी है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 18 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक औसतन 731.3 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो पिछले 10 वर्षों के औसत 739.2 मिमी का 98.9 प्रतिशत है। वहीं, आज पूरे प्रदेश में औसतन 21.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य के विभिन्न संभागों और जिलों में वर्षा की स्थिति में काफी अंतर देखने को मिल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला बारिश के मामले में सबसे आगे है, जबकि कांकेर और सुकमा जैसे जिलों में वर्षा सामान्य से काफी पीछे है।
सरगुजा संभाग में मिला-जुला असर
उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में अब तक 425.7 मिमी (सामान्य का 75.4%) वर्षा हुई है। यहां आज 28.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। सूरजपुर में अब तक 796.6 मिमी (105.1%) बारिश हुई, जिसमें आज की 60.4 मिमी वर्षा शामिल है।
बलरामपुर में अब तक 849.4 मिमी (137.5%) बारिश हुई और आज 27.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जशपुर में अब तक 618.1 मिमी (85.7%) बारिश हुई, जहां आज 35.9 मिमी बारिश हुई। कोरिया में अब तक 636.0 मिमी (94.7%) बारिश दर्ज की गई और आज 10.3 मिमी वर्षा हुई। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अब तक 750.0 मिमी (110.5%) बारिश हुई है, जहां आज 9.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
रायपुर संभाग में जमकर बरसे बादल
मध्य छत्तीसगढ़ और रायपुर संभाग के जिलों में मानसून मेहरबान नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर में अब तक 789.1 मिमी (129.1%) बारिश हो चुकी है, जिसमें आज की 49.3 मिमी वर्षा भी शामिल है।
बलौदाबाजार में अब तक 829.2 मिमी (120.4%) बारिश हुई और आज 15.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गरियाबंद में अब तक 870.3 मिमी (122.4%) बारिश हो चुकी है, जहां आज 75.2 मिमी भारी बारिश दर्ज की गई। महासमुंद में अब तक 927.1 मिमी (137.6%) वर्षा हुई है और आज 74.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। धमतरी में अब तक 755.9 मिमी (107.3%) बारिश हुई, जिसमें आज की 49.3 मिमी वर्षा शामिल है।
सारंगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश
बिलासपुर और आसपास के जिलों में भी बारिश की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। बिलासपुर में अब तक 771.0 मिमी (109.2%) बारिश दर्ज की गई, हालांकि आज केवल 2.7 मिमी बारिश हुई। मुंगेली में अब तक 742.9 मिमी (111.7%) बारिश हुई और आज 4.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
रायगढ़ में अब तक 758.0 मिमी (98.4%) वर्षा हुई है, जहां आज 40.0 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं, पूरे सीजन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 994.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य का 177.8 प्रतिशत है। आज यहां 19.2 मिमी वर्षा हुई।
जांजगीर-चांपा में अब तक 908.5 मिमी (118.6%) बारिश हुई और आज 22.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सक्ती में 765.3 मिमी (112.5%) बारिश हुई और आज 29.2 मिमी वर्षा हुई। कोरबा में अब तक 796.6 मिमी (100.2%) बारिश दर्ज हुई, जबकि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 686.9 मिमी (98.7%) वर्षा हुई है।
दुर्ग संभाग में स्थिति सामान्य
दुर्ग एवं मैदानी जिलों में बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। दुर्ग जिले में अब तक 589.1 मिमी (105.9%) बारिश हुई और आज 22.0 मिमी पानी बरसा। कबीरधाम में 462.2 मिमी (82.0%) बारिश दर्ज हुई, जहां आज 8.5 मिमी वर्षा हुई।
राजनांदगांव में अब तक 619.0 मिमी (98.9%) बारिश हुई और आज 7.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 612.5 मिमी (70.8%) बारिश हुई और आज 8.8 मिमी बारिश हुई। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में अब तक 515.2 मिमी (98.7%) बारिश दर्ज की गई। बालोद में 792.2 मिमी (116.0%) बारिश हुई, जबकि बेमेतरा में अब तक 440.6 मिमी (81.3%) वर्षा दर्ज की गई है।
बस्तर में कई जिले पिछड़े
दक्षिणी छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के कई जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। बस्तर जिले में अब तक 642.0 मिमी (68.5%) बारिश हुई और आज 6.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई।
कोंडागांव में अब तक 639.7 मिमी (76.4%) बारिश हुई, जबकि कांकेर में 627.2 मिमी (65.4%) वर्षा दर्ज की गई है। नारायणपुर में अच्छी बारिश हुई है। यहां अब तक 1062.8 मिमी (117.5%) वर्षा दर्ज की गई और आज 3.5 मिमी बारिश हुई।
दंतेवाड़ा में अब तक 858.9 मिमी (88.2%) बारिश हुई। सुकमा में 687.4 मिमी (66.6%) और बीजापुर में 912.6 मिमी (67.5%) बारिश दर्ज की गई है। आज दंतेवाड़ा में 11.6 मिमी, सुकमा में 11.9 मिमी और बीजापुर में 21.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments