सुरक्षा परिषद में राजदूत पर्वतनेनी हरीश बोले- पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव चिंताजनक, समुद्री व्यापार और नौवहन जल्द बहाल करने की अपील abe...
सुरक्षा परिषद में राजदूत पर्वतनेनी हरीश बोले- पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव चिंताजनक, समुद्री व्यापार और नौवहन जल्द बहाल करने की अपील
abernews. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों और भारतीय नाविकों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा की। भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि पश्चिम एशिया भारत के लिए रणनीतिक और आर्थिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है तथा वहां रह रहे करीब एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सुरक्षा परिषद की खुली बहस के दौरान भारत ने पश्चिम एशिया में बढ़ती हिंसा और तनाव को गंभीर चिंता का विषय बताया। राजदूत हरीश ने कहा कि क्षेत्र में हालिया घटनाओं से अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और नौवहन प्रभावित हुआ है, जिसे जल्द सामान्य किया जाना चाहिए।
भारत ने विशेष रूप से GFS Galaxy, MT Al Bahiah और MT Mombasa जैसे जहाजों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए कहा कि इन घटनाओं में कई भारतीय नागरिक घायल हुए। उन्होंने बताया कि कुछ भारतीय गंभीर रूप से घायल हैं, एक भारतीय नागरिक की मौत हुई है और एक अन्य अब भी लापता है।
भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से क्षेत्र में तनाव कम करने और समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए वहां निर्बाध नौवहन और स्थिरता बहाल करना आवश्यक है।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments