——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

झारखंड के पासपोर्ट ऑफिस और डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

रांची, धनबाद और देवघर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, BDDS और डॉग स्क्वॉड ने की तलाशी; अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला रांची। झारखंड के रांची, धनबा...





रांची, धनबाद और देवघर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, BDDS और डॉग स्क्वॉड ने की तलाशी; अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला


रांची। झारखंड के रांची, धनबाद और देवघर स्थित पासपोर्ट कार्यालयों तथा डाकघरों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे रांची स्थित रीजनल पासपोर्ट कार्यालय को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

सूचना मिलते ही रांची के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने पूरे परिसर की सघन तलाशी ली। इसके बाद रांची से मिली सूचना के आधार पर धनबाद और देवघर के पासपोर्ट कार्यालयों व मुख्य डाकघरों में भी तत्काल सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई।

धनबाद में मुख्य डाकघर और उसी परिसर में स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को एहतियातन खाली करा लिया गया। वहीं देवघर के प्रधान डाकघर में भी पुलिस ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर पूरे परिसर की जांच कराई। दोनों स्थानों पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने हर हिस्से की तलाशी ली।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक रांची, धनबाद और देवघर में किसी भी परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में धमकी केवल ईमेल के माध्यम से भेजी गई प्रतीत हो रही है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस और साइबर विशेषज्ञ संयुक्त रूप से धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसकी लोकेशन का पता लगाने में जुटे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और सभी संबंधित संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को एहतियातन और मजबूत कर दिया गया है।

No comments