——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मानसून और चारधाम यात्रा पर सीएम धामी सख्त, बोले- राहत-बचाव में एक पल की भी देरी बर्दाश्त नहीं

अतिवृष्टि, डेंगू और आपदा तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर रहकर निगरानी के निर्देश देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्...





अतिवृष्टि, डेंगू और आपदा तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर रहकर निगरानी के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के सभी जिलों में मानसून की स्थिति, अतिवृष्टि, चारधाम यात्रा, डेंगू की रोकथाम और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे केवल बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें और हालात पर लगातार नजर बनाए रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि मानसून के दौरान सभी अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड में रहें और किसी भी आपदा या आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में एक क्षण की भी देरी न हो।


सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में होने वाली प्रत्येक महत्वपूर्ण घटना की जानकारी तत्काल मुख्यमंत्री कार्यालय और राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों में पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।


बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और सतपाल महाराज, आपदा प्रबंधन राज्य सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय कुमार रोहिल्ला, सचिव विनोद कुमार सुमन, सचिव विनय शंकर पांडे, देहरादून के जिलाधिकारी आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, विनीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments