——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

अमरकंटक भंडारे के लिए अन्नकूट रथ रवाना

रायपुर, 29 जुलाई। सावन माह में अमरकंटक से कवर्धा तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ...




रायपुर, 29 जुलाई। सावन माह में अमरकंटक से कवर्धा तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को विधायक कार्यालय से अन्नकूट रथ को रवाना किया। भोजन सामग्री से लदे इस वाहन को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद "हर-हर नर्मदे" और "बोल बम" के जयघोष के बीच अमरकंटक स्थित मृत्युंजय आश्रम के लिए रवाना किया गया।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि मृत्युंजय आश्रम में सावन भर प्रतिदिन श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए निःशुल्क भंडारा संचालित किया जाएगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन के साथ ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। भंडारे में दाल, भात, सब्जी, पूड़ी, खीर और हलवा सहित अन्य व्यंजन श्रद्धालुओं को परोसे जाएंगे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के भगत पटेल समेत कई जनप्रतिनिधि और पार्षद उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरकंटक से पवित्र जल लेकर भोरमदेव और बुढ़ामहादेव मंदिरों तक पदयात्रा करते हैं। ऐसे में मृत्युंजय आश्रम का यह निःशुल्क भंडारा श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सेवा केंद्र बन गया है। पिछले वर्ष भी हजारों कांवड़ियों ने इस सेवा का लाभ उठाया था और इस वर्ष इसे और व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है।

No comments