रायपुर, 29 जुलाई 2026। बीजापुर जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना का लाभ सभी पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए जिला प...
रायपुर, 29 जुलाई 2026। बीजापुर जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना का लाभ सभी पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने विशेष पंजीयन अभियान शुरू किया है। जिन किसानों का अब तक पंजीयन नहीं हुआ है, उनसे जल्द आवेदन करने की अपील की गई है।
योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता ₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में दी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए किसान के नाम कृषि भूमि होना, एग्रीस्टैक में पंजीयन, ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग तथा आधार से जुड़े डीबीटी सक्षम बैंक खाते की जानकारी अनिवार्य है।
पात्र किसान अपने निकटतम लोक सेवा केंद्र (सीएससी), वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कृषि विभाग ने किसानों से समय रहते पंजीयन कराने की अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि संस्थागत भूमिधारक, सरकारी कर्मचारी, आयकरदाता और निर्धारित श्रेणी के पेंशनभोगी इस योजना के पात्र नहीं हैं।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments