रायपुर, 29 जुलाई 2026। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में गृह विभाग की विशेष केंद्रीय सहायता (एससीए) योजना के...
रायपुर, 29 जुलाई 2026। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में गृह विभाग की विशेष केंद्रीय सहायता (एससीए) योजना के तहत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर और सुकमा जिलों में सड़क, पुल-पुलिया तथा भवन निर्माण सहित आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई।
मुख्य सचिव ने स्वीकृत निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारों जिलों के कलेक्टरों से निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए नियमित समीक्षा करने और कार्ययोजना के अनुरूप काम में तेजी लाने पर जोर दिया।
बैठक में बताया गया कि बीजापुर में सड़क निर्माण के 28, नारायणपुर में 7 और सुकमा में 9 कार्य पूरे हो चुके हैं। वहीं पुल निर्माण के तहत कांकेर में 7 और सुकमा में 5 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। शेष स्वीकृत कार्यों को भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंधित जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments