रायपुर, 29 जुलाई 2026। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया और लाटा के 10 विद्यार्थियों ने नीट-2026 में सफलता...
रायपुर, 29 जुलाई 2026। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया और लाटा के 10 विद्यार्थियों ने नीट-2026 में सफलता हासिल कर जनजातीय अंचलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई मिसाल पेश की है। सफल विद्यार्थियों ने कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. से सौजन्य भेंट की, जहां उन्हें स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए चिकित्सा शिक्षा पूरी कर समाज और प्रदेश की सेवा करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध कराए जा रहे संसाधनों का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है।
नीट-2026 में सफल 10 विद्यार्थियों में 8 बालिकाएं और 2 बालक शामिल हैं, जिनकी उपलब्धि जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव का प्रतीक मानी जा रही है।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments