रायपुर, 03 जून 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार अब केवल शिकायतों के निराकरण का माध्यम नहीं रह गया है,...
रायपुर, 03 जून 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार अब केवल शिकायतों के निराकरण का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी अभियान बन चुका है। इसी कड़ी में गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमाडोब निवासी झिलमित मरावी को आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया, जिससे उनके परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा का महत्वपूर्ण संबल प्राप्त हुआ है।
आयुष्मान कार्ड मिलने के बाद अब झिलमित मरावी और उनका परिवार देशभर के चिन्हित अस्पतालों में प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। ग्रामीण परिवेश में रहने वाले इस परिवार के लिए गंभीर बीमारी की स्थिति में इलाज का खर्च हमेशा चिंता का विषय रहता था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण स्वास्थ्य संबंधी आकस्मिक जरूरतें अक्सर बड़ी परेशानी का कारण बन जाती थीं, लेकिन अब आयुष्मान भारत योजना ने उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का भरोसा दिया है।
राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन स्वयं गांवों तक पहुंचकर पात्र हितग्राहियों की पहचान कर रहा है और उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिला रहा है। इससे सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ने के साथ-साथ लोगों का शासन और प्रशासन पर विश्वास भी मजबूत हो रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना आज लाखों परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा कवच का कार्य कर रही है। योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक अभाव किसी भी व्यक्ति या परिवार के गुणवत्तापूर्ण उपचार में बाधा न बने। सुशासन तिहार के जरिए पात्र हितग्राहियों तक इस योजना का लाभ पहुंचाना राज्य सरकार की संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितैषी कार्यप्रणाली का परिचायक है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments